Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अपनी सरकार की गलतियों को छिपाने के लिए भाजपा ने सीएम बदले: सचिन पायलट
  • हरिद्वार

अपनी सरकार की गलतियों को छिपाने के लिए भाजपा ने सीएम बदले: सचिन पायलट

RNS INDIA NEWS 08/02/2022
default featured image

रुड़की।  राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। अपनी सरकार की गलतियों को छिपाने के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री बदले। दावा किया कि उत्तराखंड सहित पांचों राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाएगी। रुड़की विधानसभा के गणेशपुर में पार्टी प्रत्याशी यशपाल राणा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि पांच साल में भाजपा ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिसे वह बता सके। रोजगार, निवेश, महंगाई इन मुद्दों पर भाजपा खामोश है। भावनात्मक मुद्दों को उठाकर जनता को गुमराह करने का नाकाम प्रयास किया जा रहा है। देश में अमीर-गरीब की खाई बढ़ी है। जिस उत्तराखंड में विकास की कई संभावना थी उसे डबल इंजन सरकार ने पीछे धकेलने का काम किया। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में सभी वर्गों के लिए काम करने की बात कही है। उत्तराखंड में सरकार बनने पर रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये से ज्यादा का नहीं बिकने दिया जाएगा। दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बन रही है। रुड़की की जनता पार्टी प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा में भेजे। प्रत्याशी यशपाल राणा ने कहा कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष कलीम खान, पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
Next: चोरी के 5 फोन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.