Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • तीन बच्चों के साथ मां कूएं में कूदी, तीनों बच्चों की मौत
  • उत्तर प्रदेश

तीन बच्चों के साथ मां कूएं में कूदी, तीनों बच्चों की मौत

RNS INDIA NEWS 07/02/2022
rns featured image new

जौनपुर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक मां अपने 3 बच्चों के साथ कुएं में कूद गई थी। 2 जुड़वा बच्चों की डूबने से तुरंत मौत हो गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को बचाया था। वहीं, बच्ची का शव भी 17 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह करीब 11 बजे निकाला जा सका है। बताते है कि अगहुआ गांव के रहने वाले छोटे लाल प्रजापति की बेटी अंतिमा अपने बच्चों को लेकर घर से 300 मीटर दूर कुएं की तरफ गई। सुनसान जगह पर महिला बच्चों समेत कुएं में कूद गई। इस दौरान कुएं के बगल में खेत में काम कर रहे कुछ लोगों की नजर पड़ी। ग्रामीण किसी तरह महिला को बचा पाए। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों जुड़वां बच्चों के शव को बाहर निकाला। 4 साल की बच्ची के शव को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य ग्रामीण कुंए के अंदर जाकर किसी तरह 2 जुड़वा बच्चों के शव को बाहर निकाला था। 4 साल की बच्ची का शव नहीं मिल रहा था। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।  इसी बीच टीम ने निर्णय लिया कि कुंए से पानी को निकाला जाए, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाए। टीम ने फाइटर पंप लगाकर कुएं से पानी निकालना शुरू किया। 2 फाइटर पंप से पानी निकाला गया, सुबह पानी का स्तर कम होने पर बच्ची का शव दिखाई दिया। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि महिला डिप्रेशन का शिकार थी। 2017 से उसका इलाज चल रहा था। सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने बताया, विवाहिता अंतिमा अपने 3 बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। इससे 2 जुड़वा बच्चों अनुज और अतुल की मौत हो गई। दोनों की उम्र 9 महीने थी। बच्ची का नाम त्रृशा था। इसकी उम्र 4 वर्ष थी। अंतिमा की शादी 5 साल पहले सिकरारा थाना क्षेत्र के चकमैथा डमरुआ निवासी सतीश के साथ हुई थी। अंतिमा का पति सतीश मुंबई में रहता है और प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत में स्पुतनिक लाइट के आपात इस्तेमाल को डीसीजीआई ने दी मंजूरी
Next: बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल ने राजनीति में रखा कदम, थामा बीजेपी का दामन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.