Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार में आग लगने से 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत
  • उत्तर प्रदेश

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार में आग लगने से 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

RNS INDIA NEWS 07/02/2022
rns featured image new

सुल्तानपुर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में रविवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बन गई। इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। फिलहाल दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि सीएनजी कार थी और लखनऊ की ओर से आ रही थी। फिलहाल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी है। साथ ही पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई। एक्सीडेंट के कारण धमाका हुआ और कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार में बैठे चार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और वे जिंदा ही जल गए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एक मृतक की शिनाख्त हो गई है। वह लखनऊ का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी है। बाकी दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार सवार मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन भयानक आग में कोई भी उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

यह पूरा मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अरवल किरी करवत गांव के समीप का है। रविवार की शाम करीब 7 बजे लखनऊ से गाजीपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डिवाइडर से टकराने के तत्काल बाद कार में भीषण आग लग गई। इससे कार में सवार चार लोगों की कार में ही जलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा कर्मियों ने स्थानीय पुलिस को सडक़ हादसे की जानकारी दी। इसके बाद गोसाईगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध हालात में लगाई एलएनटी कंपनी के कुक ने फांसी
Next: जेएनयू को मिली पहली महिला वाइस चांसलर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.