Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • प्रदेश के विकास की सोच केवल बीजेपी में: महाराज
  • पौड़ी

प्रदेश के विकास की सोच केवल बीजेपी में: महाराज

RNS INDIA NEWS 07/02/2022
rns featured image new

बीजेपी सरकार ने उठाएं कदम हर वर्ग के लिए

पौड़ी। चौबट्टाखाल सीट पर एकेश्वर क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करते हुए भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए कदम उठाएं है। महाराज ने कहा कि प्रदेश के विकास की सोच केवल बीजेपी में है। सोमवार को सतपाल महाराज ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनसंपर्क किया। कहा कि विकलांग विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी के साथ ही भोजन माताओ, आशा और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के मानदेय भी बढ़ाया है। नौगांवखाल, रणस्वा, धरासू और तुन्नाखाल आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। कहा कि महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में समान अधिकार मिल गया है। डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में ऑलवेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का सपना साकार किया है। वहीं कांग्रेस राज प्रदेश में भ्रष्टाचार, घपले और घोटाले के लिए जाना जाता है। चौबट्टाखाल क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत 189 करोड़ 84 लाख 12 हजार की सड़कें स्वीकृत की गई हैं। पीएमजीएसवाई स्टेज-3 के तहत 7 सड़क, 65 किलोमीटर लंबाई को सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल गई। दुधारखाल-रीठाखाल के मध्य नयार नदी पर 9 करोड़ की लागत से मोटर पुल का निर्माण हो रहा है। जनसंपर्क करते हुए कहा कि क्षेत्र में 5 लिफ्ट सिंचाई योजनाएं स्वीकृत की गई इनसे 210 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। बीजेपी ने “सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास ” की अवधारणा को लेकर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की चिंता की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता हुआ समृद्धशाली राष्ट्रों की श्रेणी खड़ा हो चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेरोजगारी और मंहगाई बढ़ाने वाली सरकार को हटाये जनता: गोदियाल
Next: बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार पोरी के पक्ष में वोट मांगे

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.