Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • औली में नेशनल स्कींइग एण्ड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का हुआ आगाज
  • चमोली

औली में नेशनल स्कींइग एण्ड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का हुआ आगाज

RNS INDIA NEWS 07/02/2022
rns featured image new

चमोली। औली की ढलानों में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप 2022 का आगाज हो गया है। तीन दिनों तक चलने वाली इस नेशनल प्रतियोगिता में 15 टीमों के 245 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियागिता का शुभारंभ प्रदेश के प्रमुख सचिव एसएस संधू ने किया। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले आईटीबीपी औली के व्यू प्वांईट ग्राउण्ड में अन्तरराष्ट्रीय स्कीयर आंचल ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से तीन दिनों तक स्कीइंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने व अन्य खिलाड़ी के साथ मित्रतापूर्ण प्रतियोगिता से खेलने की शपथ दिलाई। सोमवार को हवाई मार्ग से औली पहुंचे संधू ने कहा कि औली में खेलों की अपार संभावनायें हैं व पर्यटक यहां भारी संख्या में आना चाहते हैं लेकिन पहुंच मार्ग शुलभ न होने के कारण बहुत सीमित संख्या में ही लोग औली पहुंच पा रहे हैं। कहा कि औली को उड़ान जैसी अन्य किसी योजना के तहत हवाई मार्ग से जोड़ने की योजना पर कार्य चल रहा है व यदि ऐसा हो पाया तो भारी संख्या में पर्यटक औली पहुंच सकेंगे। कहा कि औली का स्कीइंग का स्लोप काफी बेहतरीन है लेकिन यहां पर आधारभूत संरचानाओं में और बढ़ोतरी की जानी आवश्यक है। औली नेशनल स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप के पहले दिन पुरुष वर्ग की अल्पाइंन स्कीइंग की जाइंट स्लालम प्रतियोगिता में 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें तीनों मैडल आर्मी रैड टीम की झोली में गए। सेना के स्कीयर देवेंद्र गुरंग ने गोल्ड, आसिफ इजाज ने सिल्वर व सुनील कुमार ने ब्रॉंज मेडल प्राप्त किया। सेना के बेहतर प्रदर्शन पर चीफ कोच सूबेदार नदीम एकबाल नें अपने सभी पदक विजेता एथलीटों की होसला अफजाई करते हुए शुभकामना दी है, कहा की सेना के स्कीयरों का ये प्रदर्शन आगे की रेस में भी जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव एसएस संधू, आईजी आईटीबीपी शशी भूषण शर्मा, इंडियन स्कीइंग एण्ड स्नो बोर्ड एसोसिएशन के प्रतिनिधि भोला राम, स्टेट सचिव प्रवीण शर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, उपनिदेशक पर्यटन पूनम चन्द, जिला पर्यटन अधिकारी सोबत राणा, पर्यटन अधिकारी बीएल आर्या आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विस में चुनाव प्रचार ने पकड़ी तेजी
Next: बेरोजगारी और मंहगाई बढ़ाने वाली सरकार को हटाये जनता: गोदियाल

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.