Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बेरोजगारी और मंहगाई बढ़ाने वाली सरकार को हटाये जनता: गोदियाल
  • पौड़ी

बेरोजगारी और मंहगाई बढ़ाने वाली सरकार को हटाये जनता: गोदियाल

RNS INDIA NEWS 07/02/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं श्रीनगर विस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने तरपालीसैण सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि प्रदेश के युवाओं को बेरोजगार करने और जनता को महंगाई के तले दबाने वाली सरकार को हटाने का काम करे। कहा कि अच्छे दिनों की बात करने वाली सरकार ने आज जनता को बुरे दिन दिखा दिये है। ऐसी ठगने वाली सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मौका जनता के पास आ गया है।
तरपालीसैंण में आयोजित सभा में गोदियाल ने कहा कि कोविड काल से क्षेत्र के युवाओं की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी, किंतु यहां मंत्रियों की आय 30 गुना बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विस की माता-बहनों को वह पढ़ाने का काम करेंगे ना कि घस्यारी बनाने का। गोदियाल ने कहा कि लोकतंत्र की ताकत आज जनता के पास है और जनता अपनी ताकत दिखाकर कांग्रेस पार्टी का साथ दे। उन्होंने अपने पक्ष में 14 फरवरी को मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर दलीप सिंह गुंसाई, राजेश चमोली, मंगल नेगी, मुकेश कुमार, दिनेश कोहली, प्रीती नौटियाल सहित जनता मौजूद थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: औली में नेशनल स्कींइग एण्ड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का हुआ आगाज
Next: प्रदेश के विकास की सोच केवल बीजेपी में: महाराज

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.