Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रेमी से शादी कर कोतवाली पहुंची युवती
  • हरिद्वार

प्रेमी से शादी कर कोतवाली पहुंची युवती

RNS INDIA NEWS 29/01/2022
default featured image

रुड़की।  प्रेमी संग शादी करने से मना करने पर यूपी के सहारनपुर की युवती घर से फरार होकर सीधे सुल्तानपुर में अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के परिजनों की सहमति से दोनों ने शादी कर ली। शादी के तुरंत बाद पति, पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें सुल्तानपुर भेज दिया है।
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की ननिहाल लक्सर के सुल्तानपुर गांव में है। करीब एक साल पहले युवती नानी के घर आई थी। इस दौरान पड़ोस के एक युवक से उसके प्रेम संबंध हो गए। कुछ दिन नानी के घर रहकर युवती घर लौट गई। पर बाद में भी युवक-युवती के बीच बातचीत जारी रही। बाद में मामला परिजनों की जानकारी में आया। मामला एक ही बिरादरी का होने की वजह से युवती के परिवार के लोग उनकी शादी कराने पर सहमत हो गए। लगभग दो महीने बाद युवती के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया और युवती की शादी के लिए दूसरी जगह लड़का ढूंढने लगे। युवती को भी इसकी जानकारी हो गई। इस पर युवती गत दिवस परिजनों का चकमा देकर घर से निकली और बस में बैठकर सीधे सुल्तानपुर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उसका प्रेमी युवक भी उसी से निकाह करने की बात पर अड़ गया। इसके बाद दोनों ने साधारण तरीके से प्रेम विवाह कर लिया। विवाह करने के बाद दोनों लक्सर कोतवाली पहुंचे और एसएसआई मनोज सिरोला को पूरी घटना की जानकारी दी। एसएसआई सिरोला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि युवक युवती बालिग हैं और दोनों ने स्वेच्छा से शादी की है। युवती को उसके पति के साथ सुल्तानपुर में उसकी ससुराल भेज दिया गया है।

धामी उत्तराखंड में सबसे पसंदीदा सीएम उम्मीदवार, बीजेपी के खाते में 42-46 सीटें जाती दिख रही

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजे
Next: ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.