Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑटो मोबाइल एजेंसी से चोरों ने तीन लाख रुपये की नगदी उड़ाई
  • देहरादून

ऑटो मोबाइल एजेंसी से चोरों ने तीन लाख रुपये की नगदी उड़ाई

RNS INDIA NEWS 28/01/2022
default featured image

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने हाईवे स्थित विकासनगर बाजार में एक ऑटो मोबाइल एजेंसी के दरवाजे तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एजेंसी का लॉकर तोड़कर तीन लाख रुपये की नगदी उड़ा ली। पुलिस ने छानबीन शुरू कर एजेंसी के संचालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस एजेंसी परिसर में लगे सीसीटवी फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार दो दिन पूर्व होंडा एजेंसी के कर्मचारी रात नौ बजे करीब तीन लाख रुपये सर्विस सेंटरों से कलेक्शन कर लाए। जिसे एजेंसी के लॉकर में रख दिया। बताया जा रहा है दस बजे जब एजेंसी के संचालक एजेंसी बंद कर अपने घर निकल गये ,उसके बाद चोर पड़ोस की दुकान की छत पर चढ़े। जहां से चोरों ने एजेंसी की मोमटी का दरवाजा तोड़कर एजेंसी परिसर में घुसे। कैबिन के दो गेट बंद थे। उन्हें तोड़कर चोर सीधे गल्ले रखने वाले स्थान में घुस गये। जहां चोरों ने लॉकर तोड़कर उसमें रखी तीन लाख रुपये की नगदी उड़ा ली। एजेंसी के संचालक वैभव जैन ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। जिसकी तहरीर बाजार चौकी पुलिस को दे दी है। चौकी प्रभारी विवेक भंडारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। बताया कि एजेंसी के सीसीटीवी और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकराता में विकास के नाम पर अब तक सिर्फ घोटाले हुए: नौटियाल
Next: अधेड़ ने नहर में कूद कर दे दी जान

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस
  • आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी
  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.