Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार खाई में गिरी, चालक की मौत, 4 घायल
  • अल्मोड़ा

कार खाई में गिरी, चालक की मौत, 4 घायल

RNS INDIA NEWS 24/01/2022
rns featured image new

द्वाराहाट/अल्मोड़ा: द्वाराहाट से नौबाड़ा की तरफ जा रही स्विफ्ट कार नागार्जुन के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दो लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है, जबकि दो घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। आपको बता दें कि कार स्वामी चौड़ा निवासी 26 वर्षीय गिरीश सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह रविवार देर शाम द्वाराहाट से चार अन्य लोगों सहित अपनी कार से नौबाड़ा जा रहे थे। नागार्जुन के पास कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। चालक गिरीश की मौके पर ही मौत हो गई। नायब तहसीलदार गोविंद नाथ गोस्वामी ने बताया कि पटवारी कमल आर्य, कमल गुणवंत, आशुतोष लोहनी आदि ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों में चौड़ा निवासी चंदन बिष्ट पुत्र बहादुर सिंह, सिलंग निवासी प्रकाश सिंह पुत्र रणजीत भाकुनी, धमेड़ा निवासी दीपक रावत पुत्र नंदन सिंह और चौड़ा निवासी गोपाल बिष्ट पुत्र हर सिंह बिष्ट को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट भेजा गया। दो घायलों का उपचार चल रहा है, जबकि दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा की 11 विधानसभा सीटों पर टिकटों का ऐलान आज संभव
Next: 30 जनवरी को आकाशवाणी से मन की बात करेंगे पीएम मोदी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.