Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार में भाजपा ने 6 सीटों पर खेला पुराने महारथियों पर दांव
  • हरिद्वार

हरिद्वार में भाजपा ने 6 सीटों पर खेला पुराने महारथियों पर दांव

RNS INDIA NEWS 21/01/2022
rns featured image new

हरिद्वार। जिले की 11 विधानसभा सीटों में से छह पर भाजपा हाईकमान ने पुराने महारथियों पर दांव खेला है। सिटिंग विधायकों पर दोबारा दांव खेलते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है। एक सीट खानपुर में विधायक की पत्नी को टिकट दिया गया है। झबरेड़ा और कलियर विधानसभा सीट पर पार्टी ने अभी प्रत्याशी तय नहीं किया गया है।
भाजपा हाईकमान ने हरिद्वार से मदन कौशिक, ज्वालापुर से सुरेश राठौर, हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर से आदेश चौहान, लक्सर से संजय गुप्ता, रुड़की से प्रदीप बत्रा को प्रत्याशी बनाया है। अन्य सीटों पर भगवानपुर में मास्टर सत्यपाल और मंगलौर में दिनेश पंवार को प्रत्याशी बनाया गया है। खानपुर में विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी देवयानी को प्रत्याशी बनाया गया है। यहां पहले ही चैंपियन ने अपनी पत्नी के लिए हाईकमान से टिकट की मांग कर दी थी। झबरेड़ा में विधायक देशराज कर्णवाल ही हैं लेकिन इस सीट में अभी तक किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। कलियर में कांग्रेस से फुरकान अली लगातार दो बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं। अभी तक भाजपा ने इस सीट पर भी किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है।
वर्ष 2017 के मुकाबले कई सीटों पर नेताओं के इधर उधर जाने से राजनीतिक समीकरण भी बदले हैं। भगवानपुर में 2017 में भाजपा से चुनाव लड़ने वाले सुबोध राकेश कुछ समय पहले ही बसपा में शामिल हो गए हैं। जबकि 2017 में कलियर से भाजपा के जयभगवान सैनी और मंगलौर से ऋषिपाल बालियान चुनाव हार चुके हैं। इस बार भाजपा ने दिनेश पंवार और भगवानपुर से मास्टर सत्यपाल को चुनाव मैदान में उतारा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
Next: कोरोना पॉजीटिव निकले दो आरोपी, पुलिस में अफरा तफरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.