Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आईएनएस रणवीर पर धमाके में तीन नौसैनिकों की हुई मौत
  • राष्ट्रीय

आईएनएस रणवीर पर धमाके में तीन नौसैनिकों की हुई मौत

RNS INDIA NEWS 19/01/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारतीय नौसेना के मुंबई स्थित डॉकयार्ड पर आईएनएस रणवीर में एक धमाके में नौसेना के तीन कर्मी मारे गए और 11 घायल हो गए हैं.नौसेना ने बताया है कि घायलों का इलाज मुंबई स्थित नेवी के अस्पताल में चल रहा है. नौसेना ने बयान जारी कर कहा है कि धमाका जहाज के आंतरिक कक्ष में हुआ. बताया गया कि जहाज के चालक दल के सदस्यों ने हालात पर तुरंत काबू पा लिया. भारतीय नौसेना ने कहा, कोई बड़ी सामग्री क्षति की रिपोर्ट नहीं है. आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस-कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर है और जल्द ही अपने बेस पोर्ट पर लौटने वाला था. इसी दौरान जहाज में धमाका हुआ. भारतीय नौसेना ने तुरंत यह नहीं बताया कि धमाका किस कारण से हुआ, लेकिन कहा कि एक बोर्ड ऑफ इंचयरी इसकी जांच करेगा रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, मुंबई में नौसेना के डॉकयार्ड में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में आईएनएस रणवीर पर एक आंतरिक डिब्बे में विस्फोट के कारण नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई मृतक तीनों कर्मी वरिष्ठ नाविक थे लेकिन अधिकारी नहीं थे. नौसेना मृतकों के परिवारों तक पहुंचने की प्रक्रिया में है और उसके बाद उनके नाम और विवरण जारी करेगी. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने हादसे में जवानों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, आईएनएस रणवीर में विस्फोट की खबर बहुत दुखद है. मैं इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले नौसेना के नाविकों के रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. और घायलों की पूरी तरह से स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं आईएनएस रणवीर में धमाका जून 2019 के बाद से भारतीय नौसेना में सबसे भीषण दुर्घटना है, जब मझगांव डॉकयार्ड में निर्माणाधीन जहाज में आग लगने से एक मजदूर की मौत हो गई थी. पांच राजपूत श्रेणी के विध्वंसकों में से चौथा, आईएनएस रणवीर को 28 अक्टूबर, 1986 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में 227 नए कोरोना संक्रमित
Next: अभी और बढ़ेगी ठंड..बारिश भी होगी, आईएमडी ने दी चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.