Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लॉटरी के लालच में गंवाए डेढ़ लाख
  • हरिद्वार

लॉटरी के लालच में गंवाए डेढ़ लाख

RNS INDIA NEWS 15/01/2022
rns featured image new

रुड़की।  ठगों ने पच्चीस लाख रुपये की लॉटरी लगने का झांसा देकर लक्सर की युवती से अलग-अलग खातों में करीब डेढ़ लाख रुपये डलवा लिए। इसके बाद भी वे और पैसा डालने को कहते रहे। लेकिन इसी दौरान युवती को ठगी का एहसास हो गया। युवती ने कोतवाली के एसएसआई से पूरे मामले की शिकायत की है। लक्सर से सटे गांव की युवती शनिवार सुबह अपनी मां के साथ लक्सर कोतवाली पहुंची और एसएसआई मनोज सिरोला से मिली। बताया कि कररीब डेढ़ महीने पहले उसके फोन पर 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने का मैसेज आया था। उसने मैसेज में दिए गए मबाइल नंबर पर बात की तो दूसरी तरफ से बोल रहे व्यक्ति ने 25 लाख रुपये उसके खाते में डालने का भरोसा दिया। पर इससे पहले उसने रकम का टैक्स जमा कराने को कहा। इस पर युवती ने उसके बताए बैंक खाते में 12200 रुपये डाल दिए। रुपये डालने पर भी रकम युवती के खाते में नहीं आई तो उसने फिर उसी नंबर पर बात की। उन्होंने युवती को टैक्स ज्यादा होने की बात बताई तथा और पैसा डालने को कहा। बाद में युवती ने बारह से तेरह बार में उनके बताए हुए पांच बैंक एकाउंट व एक गूगल पे नंगर पर करीब डेढ़ लाख की रकम डाल दी। इसके बावजूद वे युवती से और पैसा डालने को कहते रहे। पर इसी दौरान उसे ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस को जानकारी दी। युवती ने एसएसआई को बताया कि उसने कुछ रुपये सिलाई करके जमा किए थे, बाकी उसने रिश्तेदारों से उधार लिए हैं। एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि युवती ने मौखिक शिकायत की है। उससे तहरीर मांगी गई है, पर परिजनों की डांट के डर से वह तहरीर नहीं दे रही है। बताया कि तहरीर मिलने पर ही पुलिस कार्रवाई कर सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्टी ने अनदेखी की तो पार्टी छोड़ भी सकती हूँ : सरिता आर्य
Next: नाबालिग से दुष्कर्म में साढ़े चार साल कैद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.