Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरियाणा से घूमने आए पर्यटक की सेल्फी लेते समय खाई में गिरने से मौत
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

हरियाणा से घूमने आए पर्यटक की सेल्फी लेते समय खाई में गिरने से मौत

RNS INDIA NEWS 13/01/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राजमार्ग पर सेल्फी लेते समय एक पर्यटक गहरी खाई में जा गिरा। पर्यटक अपने साथियों के साथ मिनी स्वीटजरलैंड चोपता घूमने आया हुआ था और वापसी में उसके साथ यह घटना घट गई। घटना में पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गयी। डीडीआरएफ की टीम ने शव को खाई से निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।

बता दें कि बर्फबारी के आनंद लेने के लिए भारी संख्या में पर्यटक मिनी स्वीटजरलैंड चोपता-दुगलबिट्टा आ रहे हैं। चोपता में भारी बर्फबारी हुई है और देश के विभिन्न राज्यों सैलानी बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। वीरवार को चोपता से लौट रहे पर्यटक अनिल पुत्र प्रकाश उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम जेठनी थाना राय जनपद सोनीपत हरियाणा के साथ ऊखीमठ से 6 किमी आगे घटना घट गई। बताया जा रहा है कि पर्यटक अनिल यहां पर सेल्फी ले रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह 200 मीटर गहरी नीचे गहरी खाई में जा गिरा, जिससे पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई। पर्यटक के साथ चार अन्य साथी भी आए हुए थे। पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और डीडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। डीडीआरएफ की टीम ने खाई में जाकर शव को निकाला, जिसके बाद शव को पुलिस के सुपुर्द किया गया। घटना के बाद से अनिल के साथ आये पर्यटकों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर व बोगी चोरी
Next: विधानसभा निर्वाचन में किसी भी प्रकार की हो शिकायत तो करें ये काम, 100 मिनट में होगा समाधान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.