Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिमाचल में 416 सड़कें और 446 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी ठप
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 416 सड़कें और 446 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी ठप

RNS INDIA NEWS 12/01/2022
rns featured image new

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 416 सड़कें, 446 बिजली ट्रांसफार्मर और 161 पेयजल योजनाएं अभी भी ठप हैं। बीते दिनों हुई भारी बारिश-बर्फबारी से लाहौल-स्पीति, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, चंबा और सिरमौर जिलों में दुश्वारियां बरकरार हैं। राजधानी शिमला और कुफरी में मंगलवार रात को भी बर्फबारी हुई। सोलन, नाहन और पांवटा साहिब में बारिश दर्ज हुई। हिमाचल में 15 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 16 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दोबारा बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
केलांग में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 16.5 और बुधवार को अधिकतम तापमान माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 22.0, सुंदरनगर में 21.5, ऊना-हमीरपुर में 20.4, कांगड़ा में 19.3, धर्मशाला में 18.8, भुंतर में 16.7, नाहन में 16.3, चंबा में 15.4, शिमला में 8.4, डलहौजी में 7.5, कुफरी में 3.7, कल्पा में 1.0 और केलांग में माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
उधर, बुधवार शाम तक लाहौल-स्पीति में सबसे अधिक 153, शिमला में 146, चंबा में 45, कुल्लू में 29, किन्नौर में 13, मंडी में 26 और सिरमौर जिला में चार सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसके अलावा चंबा में 137, मंडी में 104, शिमला में 83, कुल्लू में 66, सिरमौर में 47 और लाहौल-स्पीति जिला में नौ बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे। पेयजल योजनाएं सबसे अधिक 79 शिमला में , 38 सिरमौर में, 30 लाहौल-स्पीति में और 14 चंबा में प्रभावित रही। बुधवार को प्रदेश में नौ कच्चे मकान और नौ गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं, नाहन विकास खंड की ग्राम पंचायत नेहर स्वार के मानरिया (मढ़ीधार) में बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। जिले के ऊपरी क्षेत्रों चूड़धार, हरिपुरधार और साथ लगते इलाकों में बुधवार को भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। हरिपुरधार में पांच इंच ताजा हिमपात हुआ। बीआरओ ने मनाली-सोलंगनाला से सिस्सू तक मार्ग से बर्फ हटा दी है। सोलंगनाला तक पर्यटक वाहन भी पहुंचने शुरू हो गए हैं। नेशनल हाईवे 305 अभी भी लोगों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। लोगों को बर्फ में 15 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 248 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही
Next: ढाई फीट बर्फ में दस किमी पैदल चलकर वैक्सीन लगाने पहुंची टीम

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.