Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 73 ट्विटर हैंडल किए ब्लॉक, 4 यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई
  • राष्ट्रीय

73 ट्विटर हैंडल किए ब्लॉक, 4 यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 11/01/2022
rns featured image new

सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर एक्शन में सरकार

नई दिल्ली (आरएनएस)। आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ट्विटर और यूट्यूब के कुछ चैनलों और हैंडल्स के खिलाफ कार्रवाई की है। खबर है कि इनपर नकली कैबिनेट मीटिंग से जुड़ी भडक़ाऊ सामग्री प्रकाशित करने के आरोप हैं। मंत्री राजीव चंद्रशेखर की तरफ से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद सरकार ने यह कदम उठाए हैं। बीते साल दिसंबर में भी सरकार ने बड़ी संख्या में यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक करने के आदेश दिए थे।
रिपोर्ट के अनुसार मंत्रालय ने 73 ट्विटर हैंडल, चार यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर एक गेम के खिलाफ कार्रवाई की है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया कि ये हैंडल्स पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। साथ ही जानकारी दी गई इसके संबंध में मंत्री चंद्रशेखर ने शिकायत दर्ज कराई थी। भडक़ाऊ वीडियो के बारे में पहली बार जानकारी चंद्रशेखर के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई थी, जहां एक यूजर ने ‘पीएम को दिखाते एक बहुत हिंसक वीडियो के खिलाफ कार्रवाई’ करने का अनुरोध किया था।
चंद्रशेखर ने कहा कि ‘फर्जी औऱ हिंसक’ वीडियो पब्लिक डोमेन में दिसंबर 2020 से है। यूजर के अनुरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि इसपर काम शुरू किया जा रहा है। बाद में उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स ऑन सेफ एंड ट्रस्टेड इंटरनेट ने इस मामले पर काम कर लिया है। चंद्रशेखर ने जानकारी दी, ‘हैंडल्स जो ट्विटर, यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर फर्जी/भडक़ाऊ सामग्री साझा करने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है.’ उन्होंने यह भी बताया कि कानून के मुताबिक, कार्रवाई के लिए खातों के मालिकों की पहचान कर ली गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली की तीन जेलों में 66 कैदी और 48 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित
Next: सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.