
रुड़की। नगर के लक्सरी मोहल्ले के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे की ससुराल के लोग लंबे समय से पंजाब के फगवाड़ा में रह रहे हैं। पिछले काफी दिनों से बेटे व बहू उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। दो तीन माह पूर्व भी उनकी बेटे व बहू ने उनकी बुजुर्ग पत्नी व ससुराल से मायके आई बेटी के साथ झगडा किया। साथ ही बहू ने अपने मायके वालों को सूचना दे दी। घटना के पांच-छह घंटे बाद फगवाड़ा से दस बारह लोग उनके घर पहुंचे तथा उनकी पत्नी व बेटी से मारपीट की। तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

