Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हनी ट्रैप का शिकार हुए उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह, वीडियो वायरल ना करने के एवज में मांगे जा रहे रूपये
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हनी ट्रैप का शिकार हुए उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह, वीडियो वायरल ना करने के एवज में मांगे जा रहे रूपये

RNS INDIA NEWS 09/01/2022
rns featured image new

देहरादून। इंटरनेट मीडिया पर इन दिनों अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का गोरखधंधा तेजी से फैल रहा है। युवतियों द्वारा मोबाइल पर वीडियो काल कर स्वयं को अश्लील तरीके से दिखाकर लोगों को झांसे में लेने का एक नया दौर चल रहा है, जिसके चुंगल में युवा से लेकर बुजुर्ग तो कई लोग अंजाने में फंस जाते हैं। इसी हनी ट्रैप का शिकार उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह भी हुए हैं, और अब उनकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी जा रही है। वीडियो वायरल ना करने के एवज में रुपए मांगे जा रहे हैं। फिलहाल डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह ने बताया कि उनके WHATSAPP पर 30 सितंबर को एक वीडियो काल आई थी लेकिन व्यस्त होने की वजह से वह काल रिसीव नहीं कर पाए। शाम के समय दोबारा वीडियो काल आने पर जब उन्होंने रिसीव की तो उसमें अश्लील वीडियो दिखाई देने पर उन्होंने तुरंत काल बंद कर दी। उनका आरोप है कि काल के दौरान दूसरी ओर से वीडियो रिकार्ड की गई। बार-2 वीडियो काल आने पर उन्होंने नंबर ब्लॉक किया तो दूसरे नंबर से वीडियो काल आने लगी। प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह द्वारा फोन ना उठाने पर उन्हें एक मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाले ने साइबर क्राइम ब्रांच दिल्ली का अधिकारी बताते हुए अपना नाम गौरव मल्होत्रा बताया, और कहा कि यूट्यूब पर ना चले इसके लिए उन्हें रुपए देने होंगे। रुपए भेजने के लिए किसी सुनील परिहार का खाता नंबर भी भेजा गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वह राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी है। ऐसे में कुछ लोगों द्वारा वीडियो काल कर उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में जोत सिंह ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को शिकायत दी। डीजीपी ने इस मामले में शुक्रवार को डालनवाला कोतवाली को मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए। वहीं कोतवाली के इंस्पेक्टर एनके भट्ट का कहना है कि मामला चार महीने पुराना है और देरी से शिकायत मिलने पर अब मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले कांग्रेस नेता को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वंदना गर्ब्‍याल बनीं प्रारंभिक शिक्षा निदेशक
Next: अल्मोड़ा में कोरोना का बढ़ा ग्राफ, 40 नए केस, 82 सक्रिय मामले

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.