Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कोविड नियमों का पालन कराने को सड़क पर उतरे डीएम
  • हरिद्वार

कोविड नियमों का पालन कराने को सड़क पर उतरे डीएम

RNS INDIA NEWS 05/01/2022
rns featured image new

हरिद्वार। जिले में कोरोना के बढ़ते रोगियों को देखते हुए जिला प्रशासन कोविड नियमों को लेकर सक्रिय हो गया है। बुधवार शाम को जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में कर्मचारियों ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में बिना मास्क वाले लोगों के चालान काटे।
बुधवार शाम को जिलाधिकारी के साथ टीम ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में उन तमाम लोगों के चालान काटे जिन्होंने मास्क नहीं पहना था या मास्क को मुंह के नीचे लटका रखा था। इस पर टीम ने लोगों को चालान काटने के साथ मास्क पहनने को लेकर जागरूक भी किया। बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोग भी बिना मास्क के दिखे। जिलाधिकारी का कहना है कि जिस तरह से कोरोना के रोगी सामने आ रहे हैं, हम सभी को इसे जागरूक होकर रोकना होगा। बगैर मास्क के लोग घरों से बाहर बिल्कुल भी न निकलें।
उधर, रानीपुर मोड़ पर एसडीएम पूरण सिंह राणा और एएसपी रेखा यादव के नेतृत्व में पुलिस ने मास्क न लगाने वाले करीब 50 लोगों के चालान किए। एसडीएम ने बताया कि मास्क न लगाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन का अभियान जारी रहेगा। एक बार चालान होने के बाद यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क लगाए गाड़ी चला रहा है तो उसकी गाड़ी सीज कर उसके खिलाफ कार्रवाई जाएगा। इस अवसर पर ज्वालापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संत की शिष्या से छेड़छाड़, शिकायत
Next: किशोरी से दोस्ती कर होटल में दुष्कर्म, अश्लील तस्वीरें बनाकर फेक आईडी से इंस्टाग्राम पर की अपलोड

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.