Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में आया भारी उछाल, आज 4100 नए केस
  • कोरोना
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में आया भारी उछाल, आज 4100 नए केस

RNS INDIA NEWS 03/01/2022
rns featured image new

एक्टिव केस 11000 के करीब

नई दिल्ली (आरएनएस)। राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी बेकाबू होने से लोगों में दहशत का माहौल है। सोमवार को इस साल पहली बार कोरोना के 4000 से अधिक नए केस मिलने के बाद यहां संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढक़र 14.58 लाख के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही अब एक बार फिर पॉजिटिविटी रेट बढक़र 6.46 फीसदी हो गया है। कोरोना संक्रमण से आज 1 और मरीज की मौत हो गई। संक्रमण दर बढऩे के बाद दिल्ली में लॉकडाउन लगने की संभावनाएं जोर पकडऩे लगी हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 4,099 नए मरीज मिले हैं, वहीं 1 और मरीज की मौत के बाद मृतकों का कुल आंकड़ा बढक़र 25,100 पर पहुंच गया है। रविवार को 3,194 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
आज 1509 मरीज पूरी तरह ठीक होकर कोरोना मुक्त हो गए, जबकि रविवार को यह संख्या 1156 थी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 14,58,220 हो गई है और 6,288 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में आज कोरोना के एक्टिव केस भी बढक़र 10,986 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 14,22,124 मरीज इस महामारी को मात देकर कोरोना मुक्त हो चुके हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में कुल 63,477 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 57,813 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 5,664 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल थे। दिल्ली में अब तक कुल 32,93,2684 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 17,33,299 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही आज दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढक़र 2008 पर पहुंच गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक से कर रहे थे दो किलो गांजे की तस्करी, दो गिरफ्तार-एक फरार
Next: इमरान खान की पूर्व पत्नी की कार पर हुई अंधाधुंध फायरिंग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.