Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बाइक से कर रहे थे दो किलो गांजे की तस्करी, दो गिरफ्तार-एक फरार
  • देहरादून

बाइक से कर रहे थे दो किलो गांजे की तस्करी, दो गिरफ्तार-एक फरार

RNS INDIA NEWS 03/01/2022
rns featured image new

विकासनगर। थाना पुलिस ने रविवार दो जनवरी की रात को सेलाकुई बाजार में वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लोगों को दो किलो एक सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है। पुलिस ने वांछित आरोपी सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सेलाकुई पुलिस आपराधिक प्रवृति व नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है। इसी अभियान के दौरान रविवार रात को सेलाकुई पुलिस सिमकौम चौक सेलाकुई में वाहनों की तलाशी ले रही थी। तभी बाइक सवार तीन लोग मौके पर पहुंच गये। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक थैला बरामद किया। थैले में गांजा भरा था।
जैसे पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने लगी तभी एक आरोपी अतर सिंह पुत्र संतराम निवासी रुद्रपुर कृपा थाना कोतवाली नगर जिला पीलीभीत यूपी हाल निवासी बहादरपुर सेलाकुई अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद साहनी पुत्र लाल बाबू साहनी निवासी ग्राम सुरा मोहम्मदपुर थाना गाय घाट जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल निवासी शिवनगर बस्ती थाना सेलाकुई व मनोज पाल पुत्र संतराम निवासी रुद्रपुर कृपा थाना कोतवाली नगर जिला पीलीभीत यूपी हाल निवासी बहादरपुर सेलाकुई को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार व फरार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। बताया कि फरार आरोपी अतर सिंह की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बिहार से वह गांव सस्ते दामों पर लेकर आते हैं।

जिसे उद्योग में कार्यरत श्रमिकों व उच्च व तकनीकि स्कूलों के छात्रों को ऊंचे दामों पर बेचते हैं। नेगी ने बताया कि फरार आरोपी अतर सिंह पुत्र संतराम पूर्व में भी एनडीपीएस ऐक्ट में थाना क्षेत्र से जेल जा चुका है। हाल में कोर्ट से जमानत पर छूटने के बाद फिर से नशा तस्करी करने लगा। बताया कि आरोपियों की बाइक को सीज कर दिया है। पुलिस की टीम में एसआई रतन सिंह बिष्ट, कांस्टेबल दीपक चौहान, महिला कांस्टेबल ब्रजपाल शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंद मकान में चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
Next: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में आया भारी उछाल, आज 4100 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.