Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • छत से नाले में गिरकर टेम्पो चालक की मौत
  • नैनीताल

छत से नाले में गिरकर टेम्पो चालक की मौत

RNS INDIA NEWS 03/01/2022
rns featured image new

नैनीताल। मोहल्ला ऊंटपड़ाव खताड़ी में रविवार देर शाम छत से पैर फिसलने के कारण नाले में गिरे टेम्पो चालक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।रविवार देर शाम मोहल्ला ऊंटपड़ाव खताड़ी निवासी मोहम्मद नाज़िम (40) पुत्र मोहम्मद नासिर घर की छत पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसका एक भाई है। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने नगर पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि नाला खुला होने से यह हादसा हुआ है। अगर नाला खुला नहीं होता तो नाजिम की जान नहीं जाती। मोहल्ले वालों का भी आरोप है कि पिछले साल जब यह नाला बनवाया जा रहा था, तब लोगों ने नाले को ढंकने की मांग की थी। भविष्य में भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने नाले को ढंकने की मांग की है। नगर पालिका ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि नगर पालिका बोर्ड बैठक में तय किया जाता है कि नाला कैसे बनेगा। इस संबंध में पालिका कर्मचारियों, सभासद और ठेकेदारों को भी बता दिया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विस चुनाव स्थगित करने पर सुनवाई टली
Next: नए साल का जश्न मनाने ऋषिकेश पहुंचे 28 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.