Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली, महाराष्ट्र, बंगाल में बेकाबू कोरोना से देश का हुआ बुरा हाल, आज नए केस पहुंचे 27 हजार पार
  • उत्तराखंड

दिल्ली, महाराष्ट्र, बंगाल में बेकाबू कोरोना से देश का हुआ बुरा हाल, आज नए केस पहुंचे 27 हजार पार

RNS INDIA NEWS 02/01/2022
Corona new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  देशभर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। हर दिन लगातार केसेज में इजाफा हो रहा है। आज पूरे देश में कोरोना मामलों की संख्या बढक़र 27 हजार के पार पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में कुल 27553 नए मामले दर्ज किए गए। इससे पहले शनिवार को देश के बड़े शहरों में कोरोना की खतरनाक रफ्तार देखी गई। इसमें मुंबई में 6347, दिल्ली में 2716 और कोलकाता में 2398 मामले सामने आए। इसके साथ ही नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों ने भी रफ्तार पकडऩी शुरू कर दी है। पूरे देश की बात करें तो यहां पर ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 1525 हो चुकी है। इसमें भी सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं जहां इनकी संख्या 460 है।

हर दिन तेजी से बढ़ी रफ्तार
हर दिन के हिसाब से देखें से कोरोना के मामलों में करीब 35 से 36 फीसदी का इजाफा हो रहा है। शनिवार को 24 घंटे के अंदर देशभर में कुल 22 हजार 775 नए कोरोना मरीज पाए गए थे। वहीं इस दिन 406 मरीजों की मौत हुई और 8949 मरीज ठीक होकर घर लौटे। कुछ ऐसा ही हाल महाराष्ट्र का रहा। यहां पर शनिवार को कोरोना के 6347 मामले सामने आए और एक मौत हुई। फिलहाल मुंबई की हालत यह है कि यहां पर 10 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इसके अलावा यहांपर 157 बिल्डिंगों को सील भी किया जा चुका है। फिलहाल मुंबई में कुल 22,334 एक्टिव मरीज हैं। हालांकि ज्यादातर मरीज घर पर ही ठीक हो जा रहे हैं और उन्हें हॉस्पिटल ले जाने की नौबत नहीं आ रही है।

दिल्ली, यूपी, राजस्थान और पंजाब का हाल
दिल्ली, यूपी और राजस्थान में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटों में 2700 से ज्यादा कोरोना के मामले आए हैं। वहीं यहां पर संक्रमण दर 3.6 पर पहुंच चुकी है। यूपी की बात करें तो यहां शनिवार को 383 नए मामले आए, वहीं इस दौरान 31 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। यूपी में फिलहाल 1211 कुल एक्टिव कोरोना केसेज हैं। राजस्थान में शनिवार को 300 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। यहां पर शनिवार को ही एक साथ 52 कोरोना मामले सामने आए थे। इस नए वैरिएंट के यहां पर कुल 121 मरीज मिल चुके हैं।

झारखंड, पंजाब और अन्य राज्यों के हालात
अन्य राज्यों की बात करें तो झारखंड में शनिवार को कोरोना के 1007 नए मरीज मिले। वहीं पंजाब में इसी दिन कोरोना के कुल 332 नए मामले सामने आए हैं. तामिलनाडु में 1470 नए मरीज मिले तो कर्नाटक में भी मामला 1000 के पार पहुंच चुका है। गोवा में शनिवार को 24 घंटे में 310 केस सामने आ गए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में 4512 केस दर्ज किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे में धुत थाना प्रभारी और एएसआई ने बाजार में किया हंगामा, लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Next: खराब मौसम की वजह से क्रैश हुआ सीडीएस रावत का चॉपर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.