Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खराब मौसम की वजह से क्रैश हुआ सीडीएस रावत का चॉपर
  • राष्ट्रीय

खराब मौसम की वजह से क्रैश हुआ सीडीएस रावत का चॉपर

RNS INDIA NEWS 02/01/2022
rns featured image new

महीने भर बाद आई रिपोर्ट में हुआ खुलासा : सूत्र

नई दिल्ली (आरएनएस)। तमिलनाडु में पिछले आठ दिसंबर को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 14 लोगों की मौत के करीब एक महीने बाद इससे जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इस घटना की जांच के लिए गठित की गई समिति के हवाले से सूत्रों ने बताया है कि ऐसा हो सकता है कि खराब मौसम के चलते ही यह हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है। जांच समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और हाल ही में यह संभावना भी जताई गई थी कि जल्द ही इसका कारण सामने आएगा।

दरअसल, जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य अधिकारियों की दुर्घटना की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और यह जल्द ही प्रस्तुत की जाएगी। हालांकि जांच या उसकी रिपोर्ट पर ना तो वायु सेना और ना ही सरकार ने अभी तक कोई बयान दिया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि दुर्घटना का कारण खराब मौसम हो सकता है। इस पर भी अब तक कोई बयान या स्पष्टीकरण नहीं आया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली जांच टीम ने हादसे के लिए जिम्मेदार संभावित मानवीय त्रुटि सहित सभी संभावित पहलुओं की छानबीन की है। विशेषज्ञों ने यह भी जांच की है कि जब हेलीकॉप्टर उतरने की तैयारी कर रहा था, तब चालक दल के दिशाभ्रमित होने का कहीं यह मामला तो नहीं है। इस बारे में जल्द ही आधिकारिक खुलासा हो सकता है।

फिलहाल कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के निष्कर्ष और उसके द्वारा अपनाई गई प्रकिया की कानूनी पड़ताल की जा रही है। कानूनी पड़ताल यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि जांच टीम ने सभी निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया का पालन किया हो। उधर हादसे के संभावित कारणों के बारे में पूछे जाने पर कई विमानन विशेषज्ञों ने कहा है कि पायलट के परिस्थितिजन्य जागरूकता खोने से दृश्य भ्रम होने पर कई हवाई दुर्घटनाएं होने के उदाहरण हैं। बता दें कि दिसंबर को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य अफसरों और सहयोगियों के साथ मौत हो गई। तमिलनाडु के सुलूर एयर बेस से वायुसेना के मी-17वी5 हेलिकॉप्टर से ऊंटी के करीब वेलिंग्टन में डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज जाते समय उनका हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली, महाराष्ट्र, बंगाल में बेकाबू कोरोना से देश का हुआ बुरा हाल, आज नए केस पहुंचे 27 हजार पार
Next: पश्चिम बंगाल सरकार ने किया आंशिक लॉकडाउन का ऐलान, कल से स्कूल-कॉलेज बंद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.