Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आज देहरादून आ रहे हैं अरविन्द केजरीवाल
  • देहरादून

आज देहरादून आ रहे हैं अरविन्द केजरीवाल

RNS INDIA NEWS 03/01/2022
rns featured image new

देहरादून।  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल 3 जनवरी को देहरादून आ रहे हैं। ये अरविंद केजरीवाल का छठवां दौरा है। अरविंद केजरीवाल के देहरादून दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खास बात यह है कि अरविंद केजरीवाल उसी मैदान में दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे जिसमें पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी जनसभा कर चुके हैं। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी अपने नेता अरविंद केजरीवाल की जनसभा में लोगों को इकट्ठा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। इस कड़ी में पार्टी के लिए बड़ी चुनौती यह होगी कि उन्हें न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस से भी जनसभा में भीड़ को लेकर तुलनात्मक रूप से आकलन का सामना करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आम आदमी पार्टी ने उसी मैदान में जनसभा करने का दम दिखाया है जिसने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जनसभा कर चुके हैं।
आम आदमी पार्टी ने जो हिम्मत दिखाई है उस पर उन्हें अब ज्यादा से ज्यादा लोगों को इकट्ठा करके चुनौती को पार भी पाना होगा। इसके अवाला आम आदमी पार्टी के प्रदेश भर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम करने की तैयारी में है। जिसकी शुरुआत 3 जनवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून के परेड ग्राउंड से करेंगे। पहले चरण में 3 जनवरी से अरविंद केजरीवाल नव परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे, जो प्रदेश की सभी 70 विधानसभा में जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम करेंगे आज बन्नू स्कूल से किशोरों के टीकाकरण का शुभारंभ
Next: आज से लगेगी 15-18 साल के बच्चों को वैक्सीन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.