Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पीपीआईडी ने विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची की जारी, द्वाराहाट से एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार होंगे दावेदार
  • अल्मोड़ा

पीपीआईडी ने विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची की जारी, द्वाराहाट से एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार होंगे दावेदार

RNS INDIA NEWS 30/12/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। आज 30 दिसंबर को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के राज्य अध्यक्ष एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार ने स्थानीय होटल में एक पत्रकार वार्ता करते हुए विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। जिसमें थराली से वीरेंद्र लाल, सहसपुर से गणेश दोहरे, धरमपुर से दीपक नौटियाल, रायपुर से रामपाल सिंह, राजपुर रोड से श्याम सिंह, द्वाराहाट से एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार, सोमेश्वर से दिनेश चंद, हल्द्वानी से मनोज कुमार नाग, जसपुर से सुमित कुमार के नामों की घोषणा की और पार्टी की ओर से जारी संकल्प पत्र जारी किया। उन्होंने कहा की पार्टी का उदय संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए लिए हुआ है, तानाशाही, सुप्रीमो, वाद परिवारवाद के विरुद्ध हुआ है। संगठन के भीतर और देश में लोकतंत्र कायम करने के लिए पार्टी वचनबद्ध है इसलिए मैं पार्टी से जुड़ा और आज पार्टी के लिए पूरे प्रदेश में कार्य कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि राज्य में 21 सालों में उत्तराखंड मेहनतकश और शोषित वंचित के साथ अन्याय शोषण व उत्पीड़न का केंद्र बना हुआ है। राज्य का पर्यावरण पूरी तरह नष्ट हो चुका है, प्राकृतिक खूबसूरती पर आधारित राज्य सरकारों की नीतियों के कारण आज राज्य अपनी पहचान खोते जा रहा है व वनों के अंधाधुंध दोहरे अनियोजित विकास के नाम पर लाखों पेड़ काटे जा चुके हैं, जिससे राज्य की खूबसूरती बदसूरत होती जा रही है। राज्य बनने के बाद से सरकार की नीतियों के कारण बागवानी समाप्त हो रही है, प्राकृतिक स्रोत समाप्त होते जा रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य के में निजीकरण से नागरिकों से लूट हो रही है। उन्होंने कहा कि शराब के फैलाव से गरीब, छात्र, युवा, महिलाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं, सरकार व व्यवसाई मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन 21 सालों में भाजपा कांग्रेस ने बारी-बारी से राज्य में सरकार बनाई परंतु इन दोनों दलों ने राज्य की जनता को छलने का काम किया और राज्य के बेरोजगारों और महिलाओं वंचितों के साथ अन्याय किया। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की सरकार बनने पर राज्य के वंचित वर्ग, मेहनतकश मजदूरों, महिलाओं सभी को मान सम्मान दिया जाएगा और संवैधानिक तौर पर सभी को एक समान से न्याय दिया जाएगा और बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में महेश लाल, संजय कुमार, प्रकाश चंद्र आर्या मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक डा. धन सिंह ने किया ग्राम सोनधार में 97 लाख की सड़क का शिलान्यास
Next: प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे हैं कांग्रेसी गिरफ्तार

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.