Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आयकर विभाग ने घर से 250 करोड़ किए बरामद
  • राष्ट्रीय

आयकर विभाग ने घर से 250 करोड़ किए बरामद

RNS INDIA NEWS 27/12/2021
rns featured image new

शहर में पुराने स्कूटर से घूमता था पीयूष

नई दिल्ली (आरएनएस)। इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से आयकर विभाग ने 250 करोड़ रुपये बरामद किए हैं लेकिन सैकड़ों करोड़ रुपये अपने घर में भरकर रखने वाले पीयूष जैन को उनके गांव कन्नौज में उनकी सादगी के लिए जाना जाता था। वह अभी तक पुराने स्कूटर से ही कन्नौज में घूमा करता था। इतना ही नहीं पीयूष जैन ने घर के बाहर दो गाडिय़ां रखी थीं, जिनमें से एक क्वॉलिस और दूसरी मारूति थी।
जैन को करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों को पीयूष जैन के कन्नौज स्थित घर और फैक्ट्री में छापेमारी के बाद कुल 194 करोड़ रुपये कैश और 23 किलोग्राम सोना मिला है। छापेमारी की वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे अधिकारियों को नोट गिनने के लिए मशीन का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। पीयूष जैन ने परफ्यूम बनाने की कला अपने पिता से सीखी थी, जो पेशे से केमिस्ट थे। जैन ने कानपुर में अपना परफ्यूम का कारोबार शुरू किया और फिर 15 साल के अंदर इसे देश के अलग-अलग हिस्सों तक फैलाया। पीयूष जैन का कारोबार अब मुंबई और गुजरात में भी काफी चल रहा है। कारोबार के बढ़ते ही, पीयूष ने अपने भाई अमरिश के साथ मिलकर कन्नौज वाले घर को 700 गज की कोठी में बदल दिया। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी पीयूष अपने गांव आता, तो वह अपने पुराने स्कूटर पर ही सफर करता दिखता था। लोग उसकी सादगी देखकर हैरान होते थे। पीयूष जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। माना जा रहा है कि जैन को पूछताछ के लिए अहमदाबाद भी ले जाया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में ओमिक्रोन के 3 नए मरीजों के साथ ओमिक्रोन केस हुए 4
Next: सेवा भारती के कार्यालय पर हमला, 5 आरएसएस कार्यकर्ता घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.