Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भाजपा ने बनाई ब्राह्मण टास्क फोर्स, दिल्ली में चल रहीं बैठकें
  • राष्ट्रीय

भाजपा ने बनाई ब्राह्मण टास्क फोर्स, दिल्ली में चल रहीं बैठकें

RNS INDIA NEWS 27/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हर बिरादरी को लुभाने में जुटी भाजपा ने अब ब्राह्मणों को साधने के लिए टास्क फोर्स बनाने का फैसला लिया है। सोमवार को यूपी के उन भाजपा नेताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई, जिनका समाज पर अच्छा प्रभाव माना जाता रहा है। इन नेताओं की एक कमिटी बनाई गई है, जो राज्य में ब्राह्मण समुदाय के लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम करेंगे। इससे पहले रविवार को इन सभी नेताओं की भाजपा के प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात हुई थी। माना जा रहा है कि इन बैठकों में समुदाय को पार्टी से जोडऩे और उनके हितों के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देने को लेकर रणनीति तैयार की गई है।जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंचे नेताओं में पार्टी के सांसद शिव प्रताप शुक्ला, नोएडा से सांसद डॉ. महेश शर्मा, योगी सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठक, श्रीकांत शर्मा, आनंद स्वरूप शुक्ला, सतीश द्विवेदी, सत्यदेव पचौरी, रमापति राम त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, रीता बहुगुणा जोशी, जितिन प्रसाद, अनिल शर्मा जैसे नेता शामिल हैं। इन सभी नेताओं की जेपी नड्डा से बैठक होने वाली है, जिसमें बिरादरी को लुभाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। दरअसल बीते कुछ सालों में योगी सरकार के कार्यकाल के दौरान ब्राह्मणों की उपेक्षा के आरोप विपक्षी दलों की ओर से लगते रहे हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को जोडऩे के लिए लगातार आयोजन कर रही हैं।

सपा के प्रबुद्ध सम्मेलनों ने भी बढ़ाई है पार्टी की चिंता
बसपा ने तो पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को आगे कर ही रखा है। इसके अलावा कांग्रेस भी ब्राह्मणों को लुभाने के प्रयास करती रही है। ऐसे में भाजपा दशकों से कोर वोट बैंक रहे इस समुदाय को अपने से छिटकने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहती है। यही वजह है कि उसके पश्चिम से लेकर अवध और पूर्वांचल के तक के ब्राह्मण नेताओं को बुलाकर रणनीति बनाने का फैसला लिया है। दरअसल पार्टी ब्राह्मणों के कार्यक्रमों में समुदाय के नेताओं को ही भेजना चाहती है। यही नहीं इसके लिए क्षेत्रवार रणनीति तैयार की जा रही है ताकि स्थानीय स्तर पर बिरादरी को जोड़ा जा सके।

योगी सरकार के ब्राह्मण मंत्रियों को खास रणनीति से दिया जाएगा अहम जिम्मा
हाल ही में लखनऊ में एक ब्राह्मण परिवार नाम की संस्था का कार्यक्रम भी हुआ था। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे। सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में शामिल ब्रजेश पाठक, श्रीकांत शर्मा जैसे नेताओं को ही पार्टी आगे करना चाहती है ताकि समाज को यह संदेश दिया जाए कि सरकार में भी उनके प्रतिनिधि मौजूद हैं और उनके मुद्दों को सुना जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा आगामी विस चुनाव को पीछे टालना चाहती है: हरीश रावत
Next: देश में ओमिक्रॉन के मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कुल संख्या बढक़र हुई 578

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.