Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ सहित हिमालय की पहाड़ियों में बर्फबारी
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ सहित हिमालय की पहाड़ियों में बर्फबारी

RNS INDIA NEWS 26/12/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। दो दिनों से मौसम के बदले मिजाज ने जिलेभर में ठंड बढ़ा दी है। रविवार को केदारनाथ सहित हिमालय की पहाड़ियों में जमकर हिमपात किया। सुबह से केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ और अन्य पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई जो देर सायं तक जारी रही। बर्फबारी से केदारनाथ के साथ ही सभी ऊंचे और निचले स्थानों में ठंड बढ़ गई है। रविवार को सुबह से ही मुख्यालय सहित जिले के सभी स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहे। केदारनाथ में सुबह से बर्फबारी होनी शुरू हो गई जो दिनभर जारी रही। हालांकि बीच में कुछ समय बर्फबारी रुकी किंतु शाम होते ही फिर से हिमपात शुरू हुआ जो देर सायं तक जारी रहा। वहीं मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चन्द्रशिला, चोपता आदि स्थानों पर बर्फबारी हुई। केदारनाथ में रह रहे ललित राम दास जी महाराज ने बताया कि शनिवार और रविवार को केदारपुरी सहित अनेक स्थानों में बर्फबारी हो रही है। तापमान गिर गया है। पानी पूरी तरह जम गया है। वहीं मुख्यालय के साथ ही जिले के सभी नगरीय कस्बों और गांवों में लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही रहे। इधर बर्फबारी के चलते जिले के पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की भी आवाजाही होने लगी है। कुछ पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने पर्यटक स्थलों की ओर पहुंच गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा की विजय संकल्प रैली पहुंची गैरसैंण, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Next: शहीदी दिवस पर गुरु गोविन्द सिंह के पुत्रों को किया याद

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.