Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • अल्लू की पुष्पा ने पहले वीकेंड में दुनियाभर में कमाए 173 करोड़ रुपये
  • मनोरंजन

अल्लू की पुष्पा ने पहले वीकेंड में दुनियाभर में कमाए 173 करोड़ रुपये

RNS INDIA NEWS 22/12/2021
rns featured image new

जब से साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज रिलीज हुई है, थिएटर में उसका जलवा बरकरार है। फिल्म आए दिन नया कीर्तिमान रच रही है। यह फिल्म 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में दुनियाभर में 173 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यहां तक कि फिल्म के हिन्दी वर्जन ने भी इस दरमियान 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की मानें तो विपरीत परिस्थितियों में भी पुष्पा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनका मानना है कि इस फिल्म ने इंडस्ट्री को एक सरप्राइज दिया है। तरण ने अपने ट्विटर पोस्ट में बताया कि खराब प्रमोशन और सीमित स्क्रीन्स के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को रिझाने में सफल रही है। उन्होंने बताया कि हिन्दी इंडस्ट्री में इस फिल्म ने हिट कैटेगिरी में अपनी यात्रा शुरू कर दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को 250 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। कई लोगों का मानना है कि यह फिल्म पहले से ही ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है। पैन इंडिया लेवल पर फिल्म को मिल रही वाहवाही से आने वाली अन्य तेलुगु फिल्मों का उत्साह जरूर बढ़ेगा। राधे श्याम, सरकारू वारी पाटा और एसएस राजामौली की  आरआरआर  रिलीज की कतार में शामिल हैं। इनमें  आरआरआर  से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

पुष्पा को हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर-मैन: नो वे होम से भी कड़ी टक्कर मिली है। यह फिल्म 16 दिसंबर को भारत में रिलीज हुई है। पुष्पा को आईएमडीबी पर भी अच्छी रेटिंग्स मिली है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 8.3 रेटिंग्स मिली है। यह आईएमडीबी पर अल्लू की सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली फिल्म बन गई है। उनकी 2010 में आई फिल्म वेदम दूसरी सबसे अधिक रेटिंग्स वाली फिल्म है। इसे 8.1 रेटिंग्स प्राप्त हुआ है।

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही वह कीर्तिमान बना लिया है, जो 2021 में कोई फिल्म नहीं कर पाई है। अल्लू की पुष्पा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2021 का सबसे बड़ा ओपनिंग डे अपने नाम किया है। यहां तक कि फिल्म ने मास्टर और स्पाइडर मैन को भी पछाड़ दिया है। पुष्पा का ओपनिंग डे का कलेक्शन 52.50 करोड़ रुपये है। फिल्म ने दुनियाभर में अपने ओपनिंग डे को 71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

पुष्पा में अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना ने अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। फिल्म में रश्मिका के किरदार का नाम श्रीवल्ली है। फिल्म के जरिए अल्लू और रश्मिका पहली बार साथ आए हैं। रश्मिका की यह पहली फिल्म है, जो सीधे हिन्दी दर्शकों के बीच आई। फिल्म की कहानी चंदन की लकडिय़ों की तस्करी से जुड़ा है। फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिन्दी सहित पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई है।
सामंथा रुथ प्रभु का पहला आइटम नंबर उ अंतावा उ उ अंतावा फिल्म में दिखा है। पुरुषों के लिए काम करने वाले एक संस्थान ने गाने के खिलाफ आंध प्रदेश कोर्ट में केस दर्ज किया था। गाने पर बैन लगाने की मांग हुई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीलाम हुआ दुनिया का पहला नायाब एसएमएस
Next: राशिफल 23 दिसम्बर

Related Post

rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

प्रभास की सालार केजीएफ फ्रेंचाइजी से होगी बड़ी, मेकर्स ने किया दावा

RNS INDIA NEWS 01/01/2023 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.