Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊर्जा कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, शासन से 5 बिंदुओं पर बनी सहमति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

ऊर्जा कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, शासन से 5 बिंदुओं पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 22/12/2021
rns featured image new

देहरादूनः उत्तराखंड में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने आज से अपना सत्याग्रह शुरू किया तो सरकार ने भी आनन-फानन में अधिकारियों की बैठक कर कर्मचारियों की मांगों को लेकर बातचीत का दौर शुरू किया। नतीजा यह रहा कि कुछ बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद अब कर्मचारी संगठनों ने 31 दिसंबर से प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, ऊर्जा निगम के कर्मचारी आगामी 31 दिसंबर से हड़ताल का ऐलान कर चुके थे, लेकिन कर्मचारियों ने शासन के साथ हुई बातचीत के बाद प्रस्तावित हड़ताल को वापस लेने की घोषणा कर दी है। उधर, दूसरी तरफ शासन के साथ कर्मचारियों की हुई बातचीत में 5 बिंदुओं पर सहमति बन गई है। इसके तहत कर्मचारियों के एसीपी की पूर्ववर्ती व्यवस्था के मामले को आगामी 24 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। दूसरे बिंदु में अवर अभियंता संवर्ग को शासन के दूसरे विभागों के समरूपता में ग्रेड वेतन 4600 उच्चीकरण का लाभ 1 जनवरी 2009 से दिए जाने के संदर्भ में पूर्व में हुए आदेश को 30 दिसंबर तक दोबारा से आदेशित किया जाएगा। निगम कर्मचारियों के तीसरे बिंदु में संविदा कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन संबंधित मांग पर तेलंगाना राज्य के ऊर्जा विभाग और उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेज की तरह कोर्ट के निर्णय के अनुरूप वन टाइम सेटलमेंट करते हुए नियमित किए जाने के लिए अभिलेखों का परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा ऊर्जा निगम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन को पुनरीक्षण संबंधित आदेश करने और यूपीसीएल में तकनीकी ग्रेड द्वितीय से अवर अभियंता पद पर जल्द से जल्द पदोन्नति किए जाने के आदेश किए जाएंगे। वहीं, मामले में सहमति बनने के बाद अब ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने नरम रुख अख्तियार किया है। साथ ही हड़ताल न करने की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 28 दिसंबर को, राज्यपाल देंगे छात्रों को उपाधि
Next: कर्नाटक में महसूस किए गए मामूली तीव्रता के भूकंप के झटके

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊं आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवार होंगे लाभान्वित
  • उत्तराखंड क्रांति दल ने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन और आमरण अनशन को दिया समर्थन
  • राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षकों की चुनौतियों और शिक्षा गुणवत्ता पर मंथन
  • भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर
  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.