Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीजेपी और आप को मिला काँग्रेस को घेरने का मौका
  • देहरादून

बीजेपी और आप को मिला काँग्रेस को घेरने का मौका

RNS INDIA NEWS 22/12/2021
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 से पहले हरीश रावत के एक ट्वीट ने प्रदेश राजनीति में हलचल मचा दी है। हरीश रावत ने अपने दर्द बयां करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस हाईकमान पर उंगली उठाई है। वहीं हरीश रावत ने इस ट्वीट ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी  को कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका दे दिया है.उत्तराखंड में कांग्रेस लगातार अपने आप को एकजुट दिखाने की कोशिश कर रही है। वहीं हरीश रावत के ट्वीट से यह साफ हो गया है कि पार्टी में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। पार्टी के अंदर गुटबाजी चरम पर है। हरीश रावत के ट्वीट को लेकर अन्य राजनीतियों पार्टियों ने नेताओं के भी बयान आने लगे हैं.हरीश रावत के ट्वीट से सियासी हलचल तेजपढ़ें- कांग्रेस में मगरमच्छ कौन? किसने बांधे हरीश रावत के हाथ-पैर? कहा- बहुत हो गया, अब विश्राम का समयभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वैसे तो यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है और इसमें बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन वह फिर भी यह कहना चाहते हैं कि बीते 5 साल में कांग्रेस के 11 विधायक थे, जिनके 10 ग्रुप हुआ करते थे। विपक्ष का दायित्व जनता की आवाज उठाना होता है, लेकिन इस दिशा में भी कांग्रेस नदारत रही है.उन्होंने कहा कि बीते 5 सालों में विपक्ष के रूप में कांग्रेस की भूमिका नगण्य रही है। कांग्रेस में केवल नेतृत्व और नेता कौन बनेगा इसकी लड़ाई लगातार जारी है, जबकि कांग्रेस को जनता की भावनाओं से कोई सरोकार नहीं है। इधर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। आप की सह मीडिया प्रभारी उमा सिसोदिया ने कहा कि हरीश रावत के ट्वीट से पता चलता है कि उत्तराखंड में कांग्रेस किसी स्थिति में है। हरीश रावत कांग्रेस की चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हैं, ऐसे में उनका ये कहना कि चुनाव एक बड़ा मुद्दा है और संगठन उनका साथ नहीं दे रहा है, इससे प्रतीत होता है कि कांग्रेस संगठन एक तरफ चल रहा है जबकि हरीश रावत दूसरी तरफ चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी बार-बार यह कहती आ रही है कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है, जिस पर हरीश रावत ने आज अपनी मुहर लगा दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कॉपरेटिव सोसायटी पर लगाया मनमानी करने का आरोप
Next: कॉंग्रेस पहले आपस की लड़ाई सुलटाओ फिर जनता को बरगलाओः जोशी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.