Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • उत्तराखंड में ओमीक्रोन का पहला केस, स्कॉटलैंड से दून आई युवती निकली संक्रमित
  • उत्तराखंड
  • कोरोना
  • देहरादून

उत्तराखंड में ओमीक्रोन का पहला केस, स्कॉटलैंड से दून आई युवती निकली संक्रमित

RNS INDIA NEWS 22/12/2021
rns featured image new

देहरादून। देहरादून में एक ओमीक्रोन पॉजिटीव केस पाया गया है। ओमीक्रोन पॉजिटीव केस के बारे में जानकारी देते हुए महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ० तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि देहरादून की कांवली रोड़ निवासी 23 वर्षीय युवती गत 8 दिसम्बर को स्कॉटलैण्ड से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भारत पहुंची, जिसके सैम्पल का एयरपोर्ट पर जांच करने पर आर०टी०पी०सी०आर० रिपोर्ट निगेटीव पाया गया। यह युवती उसी दिन शाम को कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची।
महानिदेशक ने जानकारी दी कि सी०एम०ओ० कार्यालय के आई०डी०एस०पी० यूनिट के अनुरोध पर 11 दिसम्बर को युवती से अपना सैम्पल जांच हेतु एस०आर०एल लैब को अपने घर पर बुलाकर दिया। लैब रिपोर्ट के अनुसार युवती का सैम्पल 12 दिसम्बर को पॉजीटिव पाया गया है, जिसके उपरान्त युवती घर पर आईसोलेट हो गयी युवती को जिला आई0डी0एस0पी0 यूनिट द्वारा 14 दिनों तक होम आईसोलेशन में रहने तथा होम आईसोलेशन के कड़े निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया।
महानिदेशक ने बताया कि युवती को स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आईसोलेशन किट भी उपलब्ध करा दी गयी है और जिला सर्विलान्स इकाई द्वारा युवती की निरन्तर निगरानी की जा रही है तथा उसके माता-पिता का सैम्पल भी जांच हेतु भेज दिया गया है। महानिदेशक डॉ० तुप्ति बहुगुणा ने यह भी बताया कि एस०आर०एल० लैब को युवती के सैम्पल की जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए भेजे जाने के निर्देश दे दिये गये हैं, ताकि ओमीक्रोन वेरियेन्ट को अलग किया जा सके। युवती में ओमीक्रोन वेरियेन्ट के होने की पुष्टि दिल्ली स्थित आई०डी०एस०पी० यूनिट द्वारा भी कर दी गयी है।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ० तृप्ति बहुगुणा ने देहरादून में ओमीक्रोन से ग्रसित पहले केस के मिलने पर आम जनता से अपील की है कि वह घबराये नहीं, सर्तकता एवं सावधानी के साथ कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन नियमित रूप से करते रहें। उन्होंने राज्य के नागरिकों से यह भी अपील की कि घर से बाहर निकलने पर सदैव मास्क लगायें, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे तथा आपसी सम्पर्क में दूरी बनाये रखने के व्यवहार को बनाये रखें। महानिदेशक ने सभी लोगों से वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगाने के लिए भी अनुरोध किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आचार संहिता लगने से पहले किया जाए उत्तर्सू गांव की सड़क का काम शुरू
Next: धामी के नेतृत्व में दोबारा सत्तासीन होगी भाजपा

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.