Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बाइक न देने पर घर से भागा छात्र मिला
  • देहरादून

बाइक न देने पर घर से भागा छात्र मिला

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
rns featured image new

विकासनगर। थाना सेलाकुई क्षेत्र के अंतर्गत राजारोड निवासी एक होटल व्यवसायी के ग्यारहवीं में पढ़े रहे बेटे ने परिजनों से बाइक दिलाने की मांग की। परिजनों ने बाइक देने से इनकार करने पर छात्र घर से नाराज होकर चला गया। पुलिस ने नाबालिग को दो घंटे के भीतर झाझरा के समीप बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। राजा रोड सेलाकुई निवासी एक होटल व्यवसाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका सत्रह वर्षीय नाबालिग बेटा ग्यारहवीं में राइंका भाऊवाला में पढ़ता है। लंबे समय से वह बाइक की मांग कर रहा है। सोमवार रात को वह बाइक के लिए पूरी तरह से अड़ गया और परिजनों से बाइक की मांग करने लगा। परिजनों ने काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। जिस पर करीब दस बजे वह घर से कहीं निकल गया। जिस पर सेलाकुई पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। सभी थाना चौकियों, बैरियर आदि पर पुलिस को सूचना देकर अलर्ट किया। साथ ही नाबालिग का फोन सर्विलांस पर लगाया गया। छात्र की लोकेशन करीब बारह बजे रात झाझरा के आसपास मिली। नाबालिग झाझरा के समीप सड़क किनारे पैदल चल रहा था। तभी पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया। एसओ मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की टीम में कांस्टेबल दीपक चौहान, पुनीत कुमार व जितेंद्र कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिंचाई के पानी को लेकर हुए विवाद में आनंद की हुई थी हत्या, एक गिरफ्तार
Next: भाजपा के डबल इंजन ने किया प्रदेश का विकास: डा. भसीन

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.