Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के बीच फिल्माए बोल्ड सीन को लेकर छिड़ी बहस, मेकर्स ने लिया हटाने का फैसला
  • मनोरंजन

‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के बीच फिल्माए बोल्ड सीन को लेकर छिड़ी बहस, मेकर्स ने लिया हटाने का फैसला

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
rns featured image new

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ रिलीज के पहले से ही सुर्खियों में है. इस फिल्म के रिलीज के बाद भी इस फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर आ ही जा रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त व्यवसाय कर ही रही है. साथ ही साथ इस फिल्म के कंटेंट को लेकर भी काफी चर्चा चल रही है. इस फिल्म से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है. ये मामला फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के बीच दर्शाए एक सीन को लेकर है.
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ 17 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हो चुकी है. इसके रिलीज के बाद फिल्म में एक सीन को लेकर आपत्ति जताई जा रही है. ये सीन अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के बीच फिल्माया गया है. इस सीन को आपत्तिजनक बताया गया है. वजह मुख्य अभिनेता के छाती को टच करते दिखाया गया है. इस पूरे सीन के संदर्भ से कई लोगों को परेशानी है. श्रीवल्ली (रश्मिका) अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए सार्वजनिक स्थल पर पुष्पा राज (अल्लू अर्जुन) के छाती को टच करती दिखाई दे रही हैं. इसी सीन पर तेलुगु परिवार के दर्शकों ने ऐतराज जताया है.
इसके अलावा एक टिफीन सीन और वैन सीन को हटाने की सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है. फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने इसे मेकर्स से हटाने के लिए कहा है. उनका मानना है कि ऐसा करने से फैमिली दर्शक भी इसके साथ जुड़ पाएंगे. कुछ और सीन्स पर आपत्ति के बाद मेकर्स ने फैसला किया है कि इन सीन्स को फिल्म से काट दिया जाएगा. इस नया वर्जन जिनमें ये सीन नहीं होंगे सोमवार से सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा. मेकर्स ये पब्लिक डिमांड पर फैमिली ऑडिएंस का ख्याल रखते हुए किया है.
आपको बता दें, इस फिल्म में जंगल की कहानी दिखाई गई है जहां जंगल में रहने वाले लोगों की परेशानियों और चंदन की तस्करी जैसे अहम मुद्दों पर फोकस करके एक कहानी बुनी गई है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा मलयालम फिल्म के स्टार फहाद फासिल भी हैं. ये फिल्म तेलुगु भाषा में बनी है लेकिन ये हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में पूरे विश्व में 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हो चुकी है. इसके निर्देशन की जिम्मेदारी सुकुमार निभा रहे हैं और मनीष शाह इसके निर्माता हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भवाली हत्याकांड: पुरानी रंजिश के चलते हुई थी नवीन की हत्या, 4 गिरफ्तार
Next: भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा विधानसभा की विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Related Post

rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

प्रभास की सालार केजीएफ फ्रेंचाइजी से होगी बड़ी, मेकर्स ने किया दावा

RNS INDIA NEWS 01/01/2023 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.