Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर कम ब्याज दर में ऋण देने के नाम ठगी करने वाले गिरोह की एक सदस्य पटना से गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर कम ब्याज दर में ऋण देने के नाम ठगी करने वाले गिरोह की एक सदस्य पटना से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/12/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। थाना भतरौजखान में पंजीकृत अभियोग 21/2021 धारा 420,467,468,471 आईपीसी में बीती 15 दिसम्बर को विवेचक उ0 नि0 ओम प्रकाश नेगी द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना व प्रधानमंत्री जनधन योजना के नाम पर कम ब्याज दर व 40% सब्सिडी पर ऋण देने की एवज में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को राजीव नगर पटना बिहार से गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीस अहमद द्वारा बताया गया कि भतरौजखान निवासी कैलाश चंद पंत द्वारा माह जून 2021 में उनके मोबाइल में प्राप्त मैसेज के अनुसार प्रधानमंत्री मुद्रा एवं जन धन योजना के नाम पर 2% ब्याज व 40% सब्सिडी पर ऋण स्वीकृत किए जाने का एक मैसेज आया जिसमें फाइनेंस कम्पनी का एक मोबाइल नम्बर भी दिया गया था। वादी द्वारा उक्त मोबाइल नंबर से वार्ता करने के बाद फाइनेंस कम्पनी के बताये अनुसार कंपनी के एडवोकेट के खाते में प्रोसेसिंग फीस के लिए रुपये डालने को कहा गया।
जिस पर कैलाश चंद पंत द्वारा कई किश्तों में कुल ₹107800.00 उक्त खाते में डाल दिए गए लेकिन किसी प्रकार का कोई ऋण स्वीकृत नहीं किया गया।
अपने साथ ठगी होने का एहसास होने पर कैलाश चंद पन्त द्वारा 27 जून को इस संबंध में थाना भतरौजखान में अभियोग पंजीकृत करवाया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा साइबर ठगी के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए विशेष टीम का गठन कर मामले का त्वरित अनावरण करने के निर्देश दिए गए।
जिस पर जाँच अधिकारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश नेगी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर सर्विलांस के आधार पर पटना बिहार रवाना किया गया था।
बैंक डिटेल के आधार पर व साइबर सैल की मदद से बीती 15 दिसम्बर को घटना में संलिप्त अभियुक्ता रूबी कुमारी पत्नी सुजीत कुमार निवासी राजीव नगर रोड न0 18 पटना बिहार को उक्त पते से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल –

उपनिरीक्षक ओमप्रकाश नेगी
(चौकी प्रभारी भिकियासैण)
म0का0 अनिता बिष्ट
कानि0 श्यामसुंदर बिष्ट
कानि0 मोहन बोरा

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आजाद समाज पार्टी के जिला संगठन मंत्री पर मुकदमा
Next: कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 18 दिसम्बर को अल्मोड़ा में होगी आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.