Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आप की सरकार बनी तो हर महिला को सरकार एक हजार रुपये महीने देगी : केजरीवाल
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

आप की सरकार बनी तो हर महिला को सरकार एक हजार रुपये महीने देगी : केजरीवाल

RNS INDIA NEWS 14/12/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के अलावे आम आदमी पार्टी भी पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के दौरे पर अपनी चौथी गारंटी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 18 साल से उपर की हर महिला को हर महीने हजार-हजार रुपए देंगे। हर परिवार की सभी महिलाओं को हजार-हजार रुपए दिए जाएंगे और उत्तराखंड के नवनिर्माण में महिला सशक्तिकरण का अहम योगदान होगा। उत्तराखंड के 55 हजार करोड़ रुपए के बजट में से करीब 11 हजार करोड़ रुपए नेताओं की जेब में चला जाता है, हम इसे रोकेंगे। जो पैसा नेता स्वीस बैंक में भेजते हैं, अब वो महिलाओं की जेब में जाएगा। ‘‘आप’’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दूसरी पार्टियों की सरकारों ने महंगाई बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आम आदमी को थोड़ी सी राहत मैं ही पहुंचा रहा हूं। अकेला मैं ही हूं, जो फ्री में बिजली, शिक्षा व पानी आदि देता हूं। इस बार उत्तराखंड में महिलाएं सरकार बनाएंगी और वोट डालने का निर्णय भी खुद महिलाएं लेंगी। अपील करते हुए कहा कि आपने 10-10 साल भाजपा और कांग्रेस को मौका दिए, अब पांच साल आम आदमी पार्टी को मौका देकर देखिए। काम नहीं करने पर हमें धक्के मारकर निकाल देना।
अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के निवासियों को तीन गारंटी दे चुके हैं। पहली गारंटी के तहत, उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 24 घंटे और फ्री बिजली दी जाएगी और पुराने बिजली के बिल माफ होंगे। दूसरी गारंटी दी है कि सभी बेरोजगार युवा को नौकरी दी जाएगी और नौकरी मिलने तक उसे 5 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। वहीं, दिल्ली की तरह उत्तराखंड के लोगों को भी फी में तीर्थ यात्रा कराने की तीसरी गारंटी दी है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड में मुख्यमंत्री उम्मीदवार अजय कोठियाल, ‘आप’ विधायक एवं उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। केजरीवाल ने कहा कि पिछले 70 साल से राजनीतिक पार्टियों ने धोखे पर धोखा दिया। चुनाव के समय आते हैं और कुछ भी बोल कर चले जाते हैं। आपके लिए चांद लाएंगे, तारे लाएंगे, लेकिन लाते कुछ भी नहीं हैं और चुनाव जीतने के बाद वे अपनी शक्ल तक नहीं दिखाते हैं। इसके बाद दोबारा आते हैं और फिर चांद-तारों की बात करते हैं। आम आदमी पार्टी इससे अलग है। दरअसल, आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं है, बल्कि एक क्रांति का नाम आम आदमी पार्टी है। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। दिल्ली के अंदर भी जो भी वादे हमने दिल्ली की जनता से किए थे, हमने एक-एक वादे पूरे किए। जो मैं गारंटी यहां देकर जाता हूं, उसके बाद हमारे एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर सबका रजिस्ट्रेशन करते हैं। रजिस्ट्रेशन करने का मतलब है कि अगर हम अपनी गारंटी पूरी न करें, तो हमें जो सजा देनी हो, देना। तो हम घर-घर जाकर कार्ड की गारंटी देकर जाते हैं। उस पर मेरे हस्ताक्षर होते हैं।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हजार करोड़ रुपए हर साल नेताओं की जेब में जाता है और वहां से स्वीस बैंक में जाता है। इन नेताओं की जेब से यह जो 11 हजार करोड़ रुपए स्वीस बैंक में जाता है, उसे हम रोकेंगे। मैंने महिलाओं को हजार-हजार रुपए देने का आज जो मैंने एलान किया है, इसके लिए केवल 3 हजार करोड़ रुपए चाहिए। हम यह 11 हजार करोड़ रुपए बचा लिए, तो यह 3 हजार करोड़ रुपए बड़े आराम से आ जाएंगे। जो पैसा यह नेता स्वीस बैंकों में भेजा करते हैं, वो पैसा अब महिलाओं की जेब में जाया करेगा। दूसरी पार्टी का नेता जब यह पूछे कि पैसा कहां से आएगा, तो उसे यह बता देना। यह हमारा पक्का वादा है और हर महिला को हजार-हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। हमारे कार्यकर्ता घर-घर आएंगे और सबका रजिस्ट्रेशन करके जाएंगे।है। बेटी मायके आती है तो मां सौ रुपए मुश्किल से दे पाती है। अब वह हजार रुपये दे पाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम की रैली के लिए गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम स्थल को चिन्हित
Next: वाहन दुर्घटना में बाल बाल बचे स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.