Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • महाकुंभ मेले के आयोजन की बनाई रणनीति
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

महाकुंभ मेले के आयोजन की बनाई रणनीति

RNS INDIA NEWS 30/08/2020
Screenshot_20200830-192530_Facebook_compress63.jpg

2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ मेले के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक हुई। बैठक में अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुम्भ मेले से जुड़े स्थाई और अस्थाई निर्माण कार्यों को 15 दिसंबर से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी अखाड़ों के सुझावों पर मुख्यमंत्री ने नील धारा सहित अन्य क्षेत्रों में निर्मित होने वाले स्नान घाटों के नाम 13 अखाड़ों के ईष्ट देवों के नाम पर रखे जाने, 2010 कुम्भ मेले की तरह इस बार भी उतने ही क्षेत्रफल में कुम्भ मेले के आयोजन, मंशा देवी हिल बाईपास सड़क को मेले के दौरान प्रयोग में लाये जाने और आंतरिक सड़कों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष भी सभी अखाड़ों के सहयोग से छड़ी यात्रा आयोजित की जायेगी धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग इसका नोडल विभाग होगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को बेहतर तरीके से सम्पन्न करेंगे। मेले के स्वरूप को लेकर कोरोना की तात्कालिक परिस्थियों के अनुरूप निर्णय लिया जायेगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने उज्जैन और प्रयागराज कुम्भ की तर्ज पर अखाड़ों को बजट व अन्य सुविधायें उपलब्ध कराने की बात रखी। अखाड़ों में साफ-सफाई, अतिक्रमण को हटाने, आवागमन और पेशवाई मार्ग निर्धारण, पुलों, घाटों के निर्माण में तेजी लाने का अनुरोध किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाबंदी हटते ही नारसन बॉर्डर पर बाहर से आने वालों की लगी भीड़
Next: मंदिर को हटाने का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.