Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मांगों को लेकर आशा फैसिलिटेटर मुखर
  • देहरादून

मांगों को लेकर आशा फैसिलिटेटर मुखर

RNS INDIA NEWS 12/12/2021
rns featured image new

देहरादून। आशा फैसिलिटेटरों ने 20 दिन की मोबिलिटी के बजाए 30 दिन के निश्चित मानदेय के लिए आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने 24 हजार मानदेय की मांग उठाई है। दो दिन की जैन मंदिर धर्मशाला प्रिंस चौक में प्रांत स्तर की बैठक में गुस्सा जाहिर कर मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन की प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी ने कहा कि आशा फैसिलिटेटर एनएचएम के अन्तर्गत फील्ड वर्कर के पद पर कार्यरत हैं। जो 2007 से 2010 तक आशा के पद पर अपने-अपने गांवों में कार्यरत थी। 2010 में शासनादेश के आधार पर योग्यतानुसार नियुक्ति आशा फैसिलिटेटर के पद पर कर दी गई हमारा कार्य 15 से 30 आशाओं व 12 से 15 ग्राम पंचायतों को देखना होता है। लेकिन मानदेय के नाम पर न्यूनतम मंजूरी 20 विजिट के आधार पर दी जाती है। जबकि काम हम से पूरे माह का लिया जाता है। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग और कोविड-19 में लगातार काम कर रही हैं। 20 दिन की मोबिलिटी के स्थान पर 30 दिन का निश्चित मानदेय 24 हजार दिया जाय। कोविड-19 में किये गये कामों के लिए सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। आशा फैसिलिटेटरों को 2017 का जून, जुलाई एवं अगस्त का मोबिलिटी भुगतान तुरंत किया जाए। यात्रा भत्ता दिया जाए। राज्य प्रोत्साहन राशि एक हजार से दो हजार किये जाने पर भी आक्रोश जताया और इसे झुनझुना थमाना बताया। कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पौड़ी गढ़वाल जिला अध्यक्ष संजू रावत, जिला मंत्री किरण चंदोला, उत्तरकाशी से ज्योति सहगल, सीमा बिष्ट, रीना नोटियाल, हरिद्वार से मोनिका, देहरादून से लक्ष्मी शर्मा संगीता रानी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरयू बगड़ में दुकानों के खिलाफ हिंदूवादी संगठन
Next: सीएम धामी करेंगे वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.