Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 45 की जगह 30 रुपये का होगा आज से ऋषिकेश से हरिद्वार का रेल सफर
  • देहरादून

45 की जगह 30 रुपये का होगा आज से ऋषिकेश से हरिद्वार का रेल सफर

RNS INDIA NEWS 10/12/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। ऋषिकेश से लोकल रूट पर रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आज शुक्रवार से हेमकुंड एक्सप्रेस में जनरल कोच में रिजर्वेशन की व्यवस्था खत्म हो गई है। इससे ऋषिकेश से हरिद्वार जाने के लिए प्रति यात्री टिकट अब 45 की जगह 30 रुपये का होगा। यानी की 15 रुपये की बचत होगी।
हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें कोरोनाकाल से बंद चल रही हैं। इससे लोकल सवारियों को हरिद्वार और अन्य रूट पर जाने के लिए लंबी रूट की रेल सेवा हेमकुंड एक्सप्रेस में रिजर्वेशन व्यवस्था के तहत टिकट लेना पड़ता था या फिर गंतव्य तक पहुंचने को बस और अन्य यातायात साधनों का प्रयोग करना पड़ता था। लोकल पैसेंजर आज से रियायती दर पर हेमकुंड एक्सप्रेस में सफर कर सकेंगे। दरअसल, रेलवे ने हेमकुंड एक्सप्रेस में जनरल बोगी में शुक्रवार से आरक्षण व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। अब जनरल बोगी में जनरल का टिकट लेकर यात्री सफर कर सकते हैं। आरक्षण पर्यवेक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि रिजर्वेशन व्यवस्था समाप्त होने से हेमकुंड एक्सप्रेस के जनरल कोच में प्रति यात्री टिकट का दाम 15 रुपये कम हो जाएगा। यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 दिसम्बर
Next: मल्ली रियुनी मजखाली में 12 दिसंबर को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.