Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फर्जी तरीके से बने श्रमिक कार्ड निरस्त होंगे
  • देहरादून

फर्जी तरीके से बने श्रमिक कार्ड निरस्त होंगे

RNS INDIA NEWS 10/12/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। श्रम विभाग ऋषिकेश में फर्जी तरीके से बने श्रमिक कार्डों को निरस्त करने की कार्रवाई करेगा। जल्द सूची तैयार कर कार्डों की जांच शुरू की जाएगी। सहायक श्रम आयुक्त केके गुप्ता ने बताया कि पिछले 4 साल में ऋषिकेश में सक्रिय एजेंटों ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत अपात्र लोगों के भी फर्जी तरीके से श्रमिक कार्ड बनाए हैं। यही नहीं श्रमिक कार्ड के एवज में 2 से 3 हजार की रकम भी वसूली है। साथ ही श्रमिक कार्ड देकर श्रम विभाग से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भी झांसा दिया। यही वजह है कि फर्जी श्रमिक कार्ड धारकों को कार्यालय के कई चक्कर काटने के बाद भी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने कुछ कार्डों का भौतिक सत्यापन किया तो यह फर्जी पाए गए। अधिकांश कार्ड धारकों के आवेदन के साथ संलग्न निर्माण कार्य अनुभव आदि दस्तावेज फर्जी निकले। धांधली से बने श्रमिक कार्डों पर विभागीय कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए कुछ लोग तहसील स्थित सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। सहायक श्रमायुक्त केके गुप्ता ने बताया इस तरह के आंदोलन से जांच प्रभावित नहीं होगी। फर्जी कार्ड निरस्त होंगे ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सके। श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण से लेकर कार्ड बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा : ई-श्रम में श्रमिकों के पंजीकरण हेतु विकासखण्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन
Next: जल पुलिस ने तीन लोगों को गंगा में डूबने से बचाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.