Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना सिंह ने नोडल अधिकारियों की ली बैठक
  • अल्मोड़ा

विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना सिंह ने नोडल अधिकारियों की ली बैठक

RNS INDIA NEWS 09/12/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिये कि जो जिम्मेदारियॉ अधिकारियों को सौंपी गयी है उसका निर्वहन पूरी तत्परता के साथ करना सुनिश्चित किया जाय। नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों की टीम भी जल्द से जल्द लगा दें। नोडल अधिकारी परिवहन को वाहनों की अधिग्रहण व उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने लेखन व प्रपत्रों की निविदायें जल्द से जल्द आमंत्रित करने के निर्देश नोडल अधिकारी लेखन को दिये।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन प्रबन्धन योजना (डैम्प) को 12 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश अर्थ एवं संख्याधिकारी को दिये। निर्वाचन के दौरान प्रयोग किये जाने वाले प्रचार-सामाग्री व अन्य सामग्रियों की सम्बन्धित के साथ बैठकर रेटलिस्ट निर्धारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने नोडल अधिकारी प्रशिक्षण को निर्देश दिये कि जल्द से जल्द प्रशिक्षण प्रारम्भ किये जाय जिसमें जोनल, सैक्टर, एसएसटी, वीएसटी टीमों में लगे अधिकारियों को उनके द्वारा सम्पादित किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी जाय। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आचार संहिता से पूर्व सभी टीमों का गठन व उसमें कार्य करने वाले कार्मिकों की सूची बना ली जाय। उन्होंने सभी बूथों में आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण करने व किसी बूथ में कोई कमी है तो सम्बन्धित उप जिलाधिकारी के साथ समन्वय कर कमियों को दूर किया जाय। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कई अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे के अलावा विभिन्न नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नालों की सफाई में जुटा सिंचाई विभाग
Next: पत्रकार महेश जोशी के निधन पर किया शोक व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.