Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आरटीओ कार्यालय के बाहर से चार दलाल गिरफ्तार.. ऐसे लगा रहे थे राजस्व को चूना
  • देहरादून

आरटीओ कार्यालय के बाहर से चार दलाल गिरफ्तार.. ऐसे लगा रहे थे राजस्व को चूना

RNS INDIA NEWS 07/12/2021
default featured image

देहरादून। आरटीओ कार्यालय के बाहर सस्ते दामों में व्यवसायिक वाहनों का बीमा कराने वाले चार दलालों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आनलाइन बीमा करवाकर आरोपित राजस्व को चूना लगा रहे थे। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि देहरादून में चारपहिया और व्यवसायिक वाहन के बीमा वास्तविक कीमत से बहुत ही कम रेट पर हो रहे है और जिसको ऑनलाइन आरटीओ की वेबसाईट या किसी भी पोर्टल पर चैक करने पर वह बीमा सही प्रदर्शित होता है। इस मामले में एसटीएफ ने आरटीओ कार्यालय के बाहर से तीन दलाल प्रदीप गुप्ता निवासी इन्दिरा कालोनी, देहरादून, मंसूर हसन निवासी ब्रहमपुरी निरंजनपुर और महमूद निवासी रक्षा विहार, निकट आंचल डेरी, रायपुर रोड को देहरादून और नीरज कुमार गुप्ता निवासी अनादित्य विहार कालोनी, जनता रोड को सहारनपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता लगा कि वर्ष 2018 व इसके बाद कोविड के दौरान सभी कंपनियों ने आनलाइन इन्श्योरेंस की सुविधा देनी शुरू कर दी थी। इसमें पेटीएम, फोनपे व पॉलिसी बाजार में आनलाइन बीमा कराने के विज्ञापन देने शुरू कर दिए। जिसमें ग्राहक और एजेन्टों की ओर से आनलाइन वाहनों का बीमा कराया जाता है।

ऐसे करते थे ठगी: विभिन्न एजेंसियों का एजेन्ट बनकर दलाल अपना रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से बीमा करते हैं। बीमा कराने के दौरान चार पहिया वाहन का नम्बर वास्तविक दिया जाता है, लेकिन पेमेन्ट की कैलकुलेशन के समय दो पहिया वाहन का चयन कर उसका बीमा दो पहिया वाहन का किया जाता है, जिसका डाटा बीमा कराने वाली कम्पनी के डाटाबेस में चार पहिया का अंकित होता है लेकिन पेमेन्ट दो पहिया वाहन का जमा होता है। बीमा के समय दी जाने वाली जीएसटी 18 प्रतिशत जहां चार पहिया वाहन की 20,000 पर दी जानी थी वहीं, दो पहियां वाहन की मात्र 500 रूपये की जमा होती है। आरटीओ की वेबसाईट पर मात्र बीमा होना प्रदर्शित करता है। इसका प्रिन्ट निकाल कर फोटोशाप के माध्यम से एडिट करके चार पहिया वाहन व धनराशि को बढा देता है, जिसको वह अपने कस्टमर को देता है। वाहन स्वामी के द्वारा आरटीओ में चैक कराने पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर और केवल इंश्योरेंस की वैलिडिटी तिथि प्रदर्शित होती है, जिससे ग्राहक को वह असली लगता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हत्या के वास्तविक आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम सम्मानित
Next: तमंचे की नोक पर परिवार को बंधक बनाकर गहने और लाखों की नगदी लूटी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.