Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कार खाई में गिरी, चालक समेत तीन घायल
  • बागेश्वर

कार खाई में गिरी, चालक समेत तीन घायल

RNS INDIA NEWS 05/12/2021
default featured image

बागेश्वर। राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत रौल्याना से छत्यानी जाने वक्त कार संख्या यूके- 2- टीए- 0970 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को 108 के माध्मय से सीएचसी बैजनाथ भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो को अल्मोड़ा और एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 11 बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 40 मीटर गधेरे में चली गई। इस हादसे में 29 साल के चालम प्रकाश राम पुत्र गोपाल राम, 18 साल के मनीष कुमार पुत्र गोपाल राम तथा 31 साल के मनोज कुमार पुत्र हिम्मत राम निवासी छत्यानी घायल हो गए। तीनों को 108 आपात सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ भर्ती किया गया। तीनों को गंभीर चोट थी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मनोज कुमार को जिला अस्पताल और दोनों को अल्मोड़ा रेफर कर दिया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जानवरों के शरीर में जाकर बदला कोरोना? वैज्ञानिकों ने बताया कैसे बना ओमिक्रॉन
Next: पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सहित 24 लोगों के विरुद्ध एफआईआर

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.