Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चाकू की नोक पर बुजुर्ग दंपति से लाखों रुपये की ज्वेलरी लूटी
  • देहरादून

चाकू की नोक पर बुजुर्ग दंपति से लाखों रुपये की ज्वेलरी लूटी

RNS INDIA NEWS 05/12/2021
rns featured image new

विकासनगर। पांवटा रोड आदर्श विहार कॉलोनी में एक बदमाश ने चाकू की नोक पर बुजुर्ग दंपति से लाखों के जेवरात लूट लिए। इस दौरान बदमाश ने घर में अकेले रहे बुजुर्ग दंपति पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात की तलाश शुरू कर दी है। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के तहत हरबर्टपुर पांवटा रोड पर आदर्श विहार में 72 वर्षीय बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी नरेंद्र प्रसाद ढौंढियाल का घर है। ढौंढियाल घर में पत्नी गायत्री के साथ रहते हैं। दंपति के दो बेटे हैं दोनों शिमला हिमाचल प्रदेश में रहते हैं। शुक्रवार रात करीब साढे दस बजे दंपति को घर के बाहर धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर दोनों बाहर आ गए। लेकिन आसपास कोई नजर नहीं आया। इस बीच बदमाश घर के अंदर बने स्टोर में घुस गया। दंपति ने कुछ देर बाद अंदर आकर दरवाजा बंद कर दिया। कुछ ही देर बाद पति-पत्नी को स्टोर से सामान के गिरने की आवाज सुनाई दी तो उन्हें किसी के अंदर होने का आभाष हुआ। उन्होंने जैसे ही स्टोर का दरवाजा खोला, बदमाश ने दोनों पर चाकू से हमला बोल दिया। बदमाश ने ढौंढिंयाल के हाथ और चेहरे पर एक के बाद एक वार करने शुरू कर दिए। चाकू के हमले से बुजुर्ग नरेंद्र प्रसाद घायल होकर जमीन में गिर गए। जिसके बाद बदमाश ने बुजुर्ग की पत्नी गायत्री देवी से चाकू की नोक पर आलमारी की तिजोरी में रखे जेवरात लूट लिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंगना रनौत ने ब्रज के मंदिरों में टेका माथा
Next: रेलवे क्रासिंग पर ट्राली का हुक टूटने से घंटों लगा जाम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.