Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खूंट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया जनसभा को सम्बोधित, दर्जनों युवाओं ने ली कांंग्रेस की सदस्यता
  • अल्मोड़ा

खूंट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया जनसभा को सम्बोधित, दर्जनों युवाओं ने ली कांंग्रेस की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 03/12/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। आज स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी पण्डित गोविन्द बल्लभ पंत की जन्मस्थली खूंट में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम हरीश रावत को सुनने के लिए उमड़ पड़ा। जनसमूह को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस समय हम सभी के सामने उत्तराखंडियत की रक्षा करने का बड़ा सवाल है। जिस पर उत्तराखंड को एकजुट होकर फैसला करना है। उन्होंने कहा कि हिमांचल में कांंग्रेस की चार सीटों पर जीत के पश्चात् पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी आ गयी। कहा कि जनता ने जब भाजपा के हाथ में 2014 में सत्ता सौंपी उस समय गैस का सिलेन्डर 400रूपये था। खाने का तेल जो 58 रूपये लीटर था आज 200 रूपये लीटर हो चुका है।भाजपा सरकार में महंगाई के नये आयाम बने हैं। उन्होंने कहा कि दाल, सब्जियों के दाम इस सरकार में आसमान पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को अरबपति बनाने के लिए आम आदमी के घर में महंगाई रूपी डाका डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 में जब कांंग्रेस उत्तराखंड में पराजित हुई तब उत्तराखंड में बेरोजगारी दर डेढ़ प्रतिशत थी, परन्तु आज हिन्दुस्तान में उत्तराखंड बेरोजगारी में सबसे आगे खड़ा है। उन्होंने युवाओं से कहा कि पौने पांच साल भाजपा ने युवाओं के रोजगार के लिए नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि यदि कांंग्रेस सत्ता में आयेगी तो सभी सरकारी विभागों में भरे पदों को पहले ही साल भर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांंग्रेस इसके बाद भी नौकरी से वंचित युवाओं को पांच हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि यदि आप सभी को हरीश रावत पर भरोसा है तो इस बार कांंग्रेस को सत्ता में बहुमत के साथ लाना होगा। उन्होंने कहा कि कांंग्रेस सरकार में अठ्ठारह तरह की पेंशन देने और पेंशन बढ़ाने का काम उन्होंने अपनी सरकार में किया। उन्होंने कहा कि जो पेंशन वर्तमान भाजपा सरकार ने बन्द की है सत्ता में आने के बाद कांंग्रेस इन पेंशनों को पुनः चालू करेगी तथा इसकी राशि बढ़ाने का भी काम करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही कांंग्रेस सौ यूनिट बिजली प्रत्येक परिवार को मुफ्त में देगी।सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने सर्वप्रथम खूंट की पावन भूमि को नमन किया। तत्पश्चात सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि हरीश रावत की पूर्ववर्ती सरकार में अल्मोड़ा विधानसभा में विकास के नये आयाम स्थापित हुए। विद्यालयों के उच्चीकरण, वृद्धावस्था पेंशन, कन्याधन, गांव गांव तक सड़कों के अलावा सैकड़ो ऐसे कार्य हैं जो हरीश रावत सरकार में हुए, परन्तु वर्तमान भाजपा सरकार में सारे विकास कार्य बाधित हो गये हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हरीश रावत सरकार में इतने विकास के काम हुए जिनकों अल्प समय में मंच से गिनवाना आसान काम नहीं है।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, बिट्टू कर्नाटक, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख बबीता भाकुनी, सिकन्दर पवार, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, जिला उपाध्यक्ष कमल बिष्ट, मंजू काण्डपाल, रमेश भाकुनी, हरीश रौतेला, मनोज बिष्ट, ललित पंत, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, वैभव पाण्डेय, दिनेश नेगी, पारितोष जोशी, मनोज पाठक, देवेन्द्र बिष्ट, तारा चन्द्र जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य जीवन सिंह भण्डारी, प्रमोद पवार, कार्तिक साह, संजय दुर्गापाल, मदन डांगी, मोहन देवली सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीनी मिल के तोल कांटे के विरोध में उतरी भाकियू
Next: डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.