Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • बालों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाता है एलोवेरा, ऐसे करें इस्तेमाल
  • रहन-सहन

बालों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाता है एलोवेरा, ऐसे करें इस्तेमाल

RNS INDIA NEWS 04/12/2021
rns featured image new

एलोवेरा एक ऐसा प्राकृतिक पदार्थ है, जिसके सटीक फायदों से भले ही आप परिचित न हो, लेकिन ये जरूर जानते होंगे कि यह शरीर और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, क्या आप यह जानते हैं कि एलोवेरा बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आइए आपको बताते हैं कि एलोवेरा को किन तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल करने से स्कैल्प और बालों को पोषण मिल सकता है।

शैंपू की तरह करें इस्तेमाल
अगर अचानक से आपका शैंपू खत्म हो जाता है तो आप एलोवेरा से अपना सिर धो सकते हैं। इसके लिए पहले एलोवेरा की एक-दो पत्तियां तोडक़र एक कटोरी में इनका जेल निकाल लें। अब इस जेल को थोड़े से पानी में मिलाकर अपने बालों पर लगाएं और जड़ों में अच्छी तरह मसाज करें। इसके बाद सिर को पानी से धो लें। इसे सिर में लगाने से बालों में चमक आती है और बेजान और रूखे बाल मुलायम होते हैं।

कंडीशनर के तौर पर करें इस्तेमाल
इसके लिए सबसे पहले एक मध्यम आकार की कटोरी में दो या तीन एलोवेरा की पत्ती का जेल निकाल लें। अब कटोरी में एक बड़ी चम्मच शहद और दो बड़ी चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर अच्छे से मिला लें, फिर इस मिश्रण को सिर पर लगाकर शावर कैप पहनने के आधे घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद जब यह मिश्रण बालों से पूरी तरह निकल जाए तो सिर को तौलिये से लपेट लें।

डैंड्रफ का देसी इलाज है एलोवेरा
अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो इसे दूर करने में भी एलोवेरा काफी मदद कर सकता है। इसके लिए एक कटोरी में बालों की लंबाई के अनुसार एलोवेरा जेल लेकर इसमें नींबू के रस या एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को स्कैल्प में लगाएं और हल्के हाथों से 8 से 10 मिनट तक मसाज करें। अंत में सिर को पानी से धो लें।

बालों को पोषित करने का काम कर सकता है एलोवेरा का हेयर मास्क
एलोवेरा के हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों को पोषित करने में काफी मदद मिल सकती है। अगर आपके बाल तैलीय प्रकार के हैं तो एलोवेरा जेल के साथ दही को मिलाकर इसे सिर पर अच्छे से लगाएं और लगभग 30 से 40 मिनट के बाद सिर को पानी से धो लें। वहीं, अगर आपके बाल रूखे प्रकार के हैं तो एलोवेरा जेल और बादाम के तेल का हेयर मास्क बनाकर उसका इस्तेमाल करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीबीआई, ईडी निदेशकों के कार्यकाल को बढ़ाने वाले विधेयकों को आज लोकसभा में पेश करेगी सरकार
Next: सेल्फी के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.