Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ओमिक्रॉन का असर: 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का फैसला टाला
  • राष्ट्रीय

ओमिक्रॉन का असर: 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का फैसला टाला

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का असर भारत में पूर्व निर्धारित अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं पर पड़ा है। पहले सरकार की तरफ से बताया गया था कि एक फैसले में तय किया गया है कि 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू किया जाएगा। लेकिन अब इस फैसले को टाल दिया गया है। यानी अब भारत में 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नहीं हो पाएंगी। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन की तरफ से कहा गया है कि वो अपने पूर्व के फैसले की समीक्षा करेगा।
दक्षिण अफ्रीकी देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत औऱ ब्रिटेन-बेल्जियम समेत कई देशों में यह वायरस पहुंच जाने के बाद भारत सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। डीजीसीए ने कहा कि वह कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के उभार को देखते हुए स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। डीजीसीए ने कहा कि वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री एयरलाइन सेवाओं को फिर से शुरू करने की तारीख पर अपने फैसले पर एक बार फिर से विचार करेगा उसने 15 दिसंबर से विदेशी उड़ानों को पूरी तरह फिर शुरू करने के फैसले की समीक्षा करने का फैसला किया है।इससे पहले गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याम मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श के बाद भारत सरकार ने 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल उड़ाने शुरू करने का फैसला लिया था। पिछले साल कोरोना के चलते 23 मार्च को देश में नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन बंद कर दिया गया था। हालांकि इसके बाद समय-समय पर कई देशों के साथ सीमित हवाई सेवा शुरू की गई थी।

पीएम मोदी की बैठक में हुई समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 नवंबर को ओमिक्रॉन को लेकर समीक्षा बैठक की थी। इसमें 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के फैसले की समीक्षा करने के लिए कहा गया था। पीएम ने विदेश से आने वाले लोगों की सख्त निगरानी करने की बात भी कही थी। इसी बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। कोरोना वायरस के दक्षिण अफ्रीका में पाए गए ओमिक्रॉन वैरिएंट ने तांडव मचा दिया है्। कई देशों में इस खतरनाक वैरिएंट को लेकर गाइडलाइंस बना दी गई हैं, वहीं कई जगह इसे लेकर ऐ?हतियात बरती जा रही है। वैरिएंट को ङ्ख॥ह्र ने पहले ही ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’, यानि चिंताजनक घोषित किया है। इससे पहले कनिष्ठ उड्डयन मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने सोमवार को कहा था कि अंतरराष्ट्रीय निर्धारित उड़ानों को फिर से शुरू करने के लिए जनता का जबरदस्त दबाव है। उन्होंने कहा था कि ‘हम पर अंतरराष्ट्रीय निर्धारित उड़ानें शुरू करने के लिए जनता का जबरदस्त दबाव है। हम सभी प्रोटोकॉल और सावधानी बरत रहे हैं। बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति, विशेष रूप से पर्यटकों की हवाई अड्डे पर जांच और परीक्षण किया जा रहा है। परिणामों की जांच करने के बाद ही, उन्हें अनुमति दी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल बसों से लेकर वैन का किराया बढ़ा
Next: आईएमए पीओपी: इस बार भारतीय सेना को मिलेंगे 319 युवा जाबांज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.