Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सीएम ने 100 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
  • पौड़ी

सीएम ने 100 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
default featured image

पौड़ी। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के रामलीला मैदान में आयोजित “विकास के साक्षी” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवीन जिलाधिकारी कार्यालय का उद्घाटन समेत 100 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल का भ्रमण किया। इस दौरान महालक्ष्मी किट का वितरण किया और विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जुड़े सीएलएफ को 5 -5 लाख के चेक वितरित किए।

     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार त्वरित गति से समाधान के फॉर्मूले पर काम कर रही है। बीते चार महीनों में प्रदेश सरकार ने 500 से ज्यादा घोषणाएं की है और अधिकतर के शासनादेश जारी हो गए हैं।  राज्य सरकार ने प्रदेश में नई खेल नीति को लागू किया है जिसके जरिये प्रदेश के युवा और होनहार खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकार द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके मानदेय में वृद्धि की गई है, इसके साथ ही विभिन्न विभागों में काम कर रहे हैं उपनल कर्मचारी, आशा, आंगनवाड़ी वर्कर का भी विशेष ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों की गोल्डन कार्ड को लेकर लंबे समय से मांग चल रही थी जिसका निस्तारण कर दिया गया है।
कार्यक्रम में सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना में दी जाने वाली सब्सिडी को भी बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 2025 तक उत्तराखंड को शीर्ष तक पहुंचाया जाए जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के सैनिकों का मान बढ़ा है। सैनिकों की सुविधाओं का विकास किया गया है और वन रैंक वन पेंशन योजना का लाभ भी सैनिकों को दिया गया है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक मुकेश कोहली, विधायक दलीप रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष यशपाल बेनाम समेत बड़ी तादात में स्थानीय जनता मौजूद रही।
मुख्यमंत्री  द्वारा  की गई घोषणा

रामलीला मैदान में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के कालागढ़ क्षेत्र के लिए एक एंबुलेंस देने तथा श्रीनगर में पानी के मीटर लगाने वाले लोगों को जल जीवन मिशन के तहत 20 हजार लीटर पानी फ्री में देने , कोटद्वार में डायलिसिस सेंटर का नाम स्वर्गीय सरोजिनी देवी के नाम पर रखने की घोषणा की।  उन्होंने पौड़ी नगर को हेली सेवा से जोड़ने के लिए काम करने की बात कही।

शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्यालय में नवीन कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण कार्य स्वीकृत लागत 691.81 लाख का विधिवत लोकार्पण किया। वहीं रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय चिकित्सालय पौड़ी में 12 चिकित्सा अधिकारियों हेतु ट्रोजिट हॉस्टल के भवन का निर्माण कार्य स्वीकृत धनराशि रूपये 328.59 लाख, कोला-पातल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना स्वीकृत धनराशि रूपये 2908.55 लाख तथा विकास भवन परिसर में जिला योजना के अंतर्गत रूपये 87.92 लाख की लागत से अर्थ एवं संख्या विभाग हेतु अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत रूपये 740 लाख की लागत से विकास खण्ड कोट में वडडा -चमना (अनुसूचित जाति ग्राम) बुरासी मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं पक्कीकरण कार्य तथा रूपये 1161.32 लाख की लागत से मरचुला- सराईखेत -बैजरो- पोखरा -सतपुली- बाँघाट- घंडियाल – कांसखेत- पौड़ी मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य एवं  रूपये 650 लाख की लागत से पौड़ी- देवप्रयाग -गजा -जाजल मोटर मार्ग के अंतर्गत सड़क सुरक्षा कार्य तथा रूपये 342.15 लाख लागत की राज्य योजना के अंतर्गत विकासखंड कोट में कार्यालय भवन के नव निर्माण कार्य एवं राज्य योजना के अंतर्गत रूपये 2229.47 लाख की लागत से महावीर चक्र विजेता शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह रांसी स्टेडियम के विस्तारीकरण के कार्य तथा रूपये 1736.28 लाख की लागत से एनआरडीडब्ल्यू व जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत सबदरखाल कादेखाल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर को मिलेगा 20 हजार लीटर पानी फ्री: सीएम
Next: 9 व 10 दिसंबर को शीतकालीन विस सत्र देहरादून में ही आयोजित किया जाएगा : विस अध्यक्ष

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

शोभायात्रा में घुसी तेज रफ्तार कार, आठ घायल, एक की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.