Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विधानसभा चुनाव से पहले सात चुनावी रैलियों से मोदी उत्तराखंड में भरेंगे हुंकार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विधानसभा चुनाव से पहले सात चुनावी रैलियों से मोदी उत्तराखंड में भरेंगे हुंकार

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में मिशन-2022 में जुटी भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात चुनावी रैलियां कराए जाने का निर्णय लिया है। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले कुमाऊं व गढ़वाल मंडल में एक-एक रैली होगी। वहीं चुनाव के दौरान पांचों लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाएं कराई जाएंगी। राज्य में चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा पूरी तरह से प्रचार अभियान में जुट गई हैं।

जहां मुख्यमंत्री समेत भाजपा के तमाम दिग्गज प्रदेशभर में चुनावी सभाएं कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने में जुटे हैं, वहीं पार्टी नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 चुनावी सभाएं कराने का निर्णय लिया है। जिसके तहत 4 दिसंबर को गढ़वाल मंडल के देहरादून में होने वाली रैली की तिथि निर्धारित कर दी गई है। साथ ही 24 दिसंबर को कुमाऊं मंडल में रैली तय की गई है।
लेकिन इस रैली के लिए स्थान अभी तय नहीं हो पाया है। हल्द्वानी या रुद्रपुर मे से किसी एक स्थान पर यह रैली हो सकती है। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो चुनावी सभाएं करेंगे। इसके साथ ही चुनाव के दौरान अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोक सभा क्षेत्र, नैनीताल-ऊधमसिंहनगर, टिहरी, गढ़वाल व हरिद्वार लोक सभा क्षेत्र में पांच रैलियां की जाएंगी।

कुमाऊं व गढ़वाल मंडलों में होने वाली रैली के बाद प्रदेश के सभी लोक सभा क्षेत्रों में होने वाली रैलियों की तिथि निर्धारित की जाएंगी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 4 दिसंबर को देहरादून व 24 दिसंबर को कुमाऊं में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रैलियों की सफलता के लिए प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, सुरेश भट्ट व कुलदीप कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 चुनावी रैलियां प्रस्तावित हैं। इन रैलियों के माध्यम से पार्टी पूरे चुनावी माहौल को बदल देगी। पीएम मोदी की रैलियों को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी नेतृत्व पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है।
मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड कोरोना अपडेट: 53 नए मामले
Next: श्रीनगर को मिलेगा 20 हजार लीटर पानी फ्री: सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.