Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सराज में पांच भाइयों का 16 कमरों का मकान राख, 40 लाख के नुकसान का अनुमान
  • हिमाचल प्रदेश

सराज में पांच भाइयों का 16 कमरों का मकान राख, 40 लाख के नुकसान का अनुमान

RNS INDIA NEWS 29/11/2021
rns featured image new

मंडी। मंडी जिले के सराज हलके के ढीमकटारू पंचायत में पांच भाइयों का 16 कमरों का मकान अग्निकांड की भेंट चढ़ गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निकांड में 40 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। मकान में दो भाई रहते थे जबकि तीन का यहां सामान पड़ा था।
ढीमकटारू पंचायत के गांव खडोल्हा में गोविंद सिंह, धनीराम, भाग सिंह, मुरारी लाल, मोहनलाल पुत्र झाबेराम के स्लेटपोश मकान में रविवार सुबह अचानक ही आग लग गई। गोविंद सिंह और भाग सिंह मकान में रहते थे और अन्य भाइयों ने यहां सामान रखा हुआ था।
सुबह आग मकान की छत पर लगी तो उस समय भाग सिंह घर पर ही था। उसने शोर मचाया और आसपास के लोगों को एकत्रित कर आग बुझाना शुरू कर दी। मकान लकड़ी का बना होने के कारण आग एकदम तेजी से फैल गई। परिवार के सदस्यों को सामान निकालने का भी मौका नहीं मिला। अग्निशमन विभाग की टीम को भी सूचना दी गई लेकिन घटनास्थल तक सड़क न होने कारण उनकी गाड़ी नहीं पहुंच पाई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने पास बहती खड्ड में पंप लगाकर पानी उठाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि आग से करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ हैै। पांचों प्रभावितों को दस-दस हजार की फौरी राहत प्रदान करवाई गई है। अग्निकांड पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी गहरा दु:ख प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को पीडि़त परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन को त्वरित आदेश दे दिए हैं।

भाग सिंह हुआ बेघर
पांच भाइयों में भाग सिंह की आर्थिक स्थिति सबसे कमजोर हैं। चार भाइयों के अन्य स्थानों पर मकान हैं, लेकिन भाग सिंह इसी मकान में रहता था। दिहाड़ी मजदूरी व भेड़ पालन के जरिए वह परिवार का पालन पोषण कर रहा है, लेकिन अग्निकांड के कारण अब उसके पास छत नहीं रही है। दो साल पूर्व इसकी पशुशाला भी जलकर राख हो चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 3 दिसम्बर को खूंट में करेंगे जनसभा को सम्बोधित
Next: नर्सिंग के छात्र की अश्लील वीडियो बना तीन लाख ठगे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.